सुबोध पब्लिक स्कूल के वींटर कार्निवल में दिखें खुशियों और मस्ती के विविध रंग

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) सुबोध पब्लिक स्कूल, रामबाग, के खेल मैदान पर बाल मेले का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और आगंतुकों ने मेले में जायके के साथ-साथ रोचक खेलों का भी लुत्फ उठाया। मेले में सुबोध शिक्षा समिति के गणमान्य सदस्यों ने भी भाग लिया।


मेले का उद्‌घाटन विद्यालय संयोजक राजेन्द्र राजा ने और विद्यालय की प्रधानाचार्या कमलजीत यादव ने दीप प्रज्वलित कर, विघ्नहर्ता गणेश जी की पूजा कर किया। नन्हें बच्चों ने आकर्षक झूलों और स्लाइड्स पर खूब धमाल मचाया। व्यंजनों के चटखारे लेते हुए, खिले खिले चेहरों के साथ बच्चों ने विभिन्न खेल स्टालों पर जमकर अपना भाग्य आजमाया।  ईनाम जीतने की खुशी उनकी चमकते चेहरों पर दिखाई दे रही थी। 

मेले का विशेष आकर्षण रहे सेल्फी कॉर्नर और रेडियो एफ एम सुबोध, जिसमें तड़का लगाने के लिए रॉकिंग बैण्ड, फलेश मॉप , नटखट मिमिक्री ,टॉक शो , इंटरव्यू  और जिंगल्स आदि की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।  

जयपुर ट्रैफिक पुलिस प्रेम और पी. के ने बाल मेले में ट्रेफिक नियमों के पालन हेतु जानकारी दी। कार्यक्रम में कन्वीनर राजेन्द्र राजा ने सभी विद्यार्थियों की जमकर सराहना की | रिटायर्ड आईएएस प्रदीप बुरड , विष्णुशर्मा , पवन बुरड आदि गणमान्य उपस्थित रहे ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments