जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) राजकीय कन्या महाविद्यालय गणगौरी बाजार जयपुर में सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित फ्लैगशिप योजनाओं पर आधारित प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर की क्षेत्रीय सहायक निदेशक एवं महिला नीति नोडल अधिकारी डॉ. पद्मश्री पट्टनायक के मुख्य आतिथ्य, प्राचार्य डॉ.प्रहलाद बुनकर की अध्यक्षता एवं डॉ.सुमन भाटिया के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया।
समारोह में प्राचार्य डॉ.प्रहलाद बुनकर ने मुख्य अतिथि डॉ. पद्मश्री पट्टनायक एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.सुमन भाटिया का स्वागत किया। क्षेत्रीय सहायक निदेशक डॉ. पद्मश्री पट्टनायक ने नवीन महाविद्यालय के संचालन व छात्राओं की प्रतियोगिताओं एवं महिला नीति के कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक सहभागिता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सम्पूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा महिला नीति एवं उड़ान योजना प्रभारी डॉ.सुलोचना शर्मा से महिला नीति सम्बन्धी कार्यक्रमों व गतिविधियों की भी जानकारी ली। इस अवसर पर फ्लैगशिप योजनाओं पर सह आचार्य डॉ.सर्वदमन मिश्र ने विस्तृत जानकारी दी ।
इस दौरान समारोह में डॉ. सुलोचना शर्मा, डॉ. रेनू सिंह, डॉ. ममता शर्मा, शैलेन्द्र शर्मा, डॉ. कमलेश डबरिया, डॉ.महेश मिश्रा, डॉ.मकरन्द भट्ट ने भी फ्लैगशिप योजनाओं पर छात्राओं को संबोधित किया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







.jpg)
0 Comments