देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति, जनवरी में बढ़ सकते हैं महामारी के मामले

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ल्ली (संस्कार सृजन) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जनवरी के मध्य में भारत में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। पिछले ट्रेंड्स की एनालिसिस के बाद यह माना जा रहा है कि अगले 40 दिन देश के लिए मुश्किल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, देश में कोरोना की एक और लहर की स्थिति आ सकती है। ऐसे में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की जा रही है।


दरअसल, ऐसा देखा गया है कि ईस्ट एशिया को प्रभावित करने के 30 से 35 दिनों बाद ही भारत में नई लहर पहुंची थी। यह एक ट्रेंड रहा है, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा है।

उधर, बुधवार को दुबई से आए दो यात्री चेन्नई एयरपोर्ट पर COVID पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के अलंगुडी जिले के रहने वाले हैं। इनके सैंपल जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिए गए हैं। इसके साथ ही पिछले 3 दिन में 39 इंटरनेशनल पैसेंजर्स पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें श्रीलंका के रास्ते चीन से तमिलनाडु आई एक महिला और उसकी 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

24 दिसंबर से 26 दिसंबर तक 498 फ्लाइट्स की स्क्रीनिंग की गई है। इस दौरान 1,780 सैंपल लिए गए। इनमें 39 पॉजिटिव मिले हैं। इन्हें जिनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है। कोरोना की तैयारियों की जांच करने के लिए मंगलवार को देश के करीब सभी राज्यों में मॉक ड्रिल की गई।

देश में मंगलवार को 188 कोरोना के केस मिले। इनमें केरल में सबसे ज्यादा 39 केस मिले हैं। कहीं से भी संक्रमण से मौत की खबर नहीं है। एक्टिव कोविड केसों की संख्या 2,495 है। देश में अब तक 4.46 करोड़ कोरोना केस रिकॉर्ड किए गए हैं। डेटा हेल्थ मिनिस्ट्री और कोरोना आउटब्रेक से लिया गया है।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments