ईटावा के शिरडी साईं मंदिर में हुआ भव्य प्रसादी का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं तहसील के ईटावा भोपजी स्थित श्री शिरडी साईं धाम मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामचरण सर्राफ के परिवार द्वारा मंदिर में प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें खीचड़ी और बाटी बनाई गई | चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की | मंदिर महंत ने माला पहनाकर स्वागत किया |

मंदिर महंत रिटायर्ड कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत ने बताया कि जब से मंदिर बना है तब से लगातार रामचरण सर्राफ परिवार द्वारा साल के आखिरी रविवार को खीचड़ी बाटी का प्रोग्राम किया जाता है |

रामचरण सर्राफ ने बताया कि जब से मंदिर बना है तब से हम और हमारा पूरा परिवार मंदिर में आते हैं और बाबा की विशेष कृपा होने के कारण हमारी सब मन्नत पूरी होती है | यह संकल्प लिया हुआ है कि साल के आखिरी रविवार को हम प्रसादी का आयोजन करेंगे |

तुलसी पूजन का हुआ कार्यक्रम :- 

सर्वप्रथम तुलसी दिवस होने के कारण तुलसी पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया और बालिकाओं की तुलसी मानकर पूजा की गई | पूजा करने के बाद सभी ने प्रसादी ग्रहण की |

संगीतमय सुंदरकांड का हुआ आयोजन :- 

श्रीराम नवयुवक सुंदरकांड मंडल धोलीमंडी चौमूं के सदस्यों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन किया गया | यह सुंदरकांड का कार्यक्रम नि:शुल्क किया जाता है |


संगीतमय सुंदरकांड को सुनकर झूम उठे किन्नर :-

मंदिर में आयोजित संगीतमय सुंदरकांड को देखकर किन्नरों की टोली रुक गई और मंदिर में झूम कर नाचे गाए उपस्थित लोगों की मंगल कामना की |

साईं बाबा की सजाई मनमोहक झांकी :-

इस दौरान साईं बाबा मनमोहक झांकी सजाई गयी | जिसे देखकर सभी श्रद्धालु भाव विभोर हो गए | सर्दी को देखते हुए बाबा को शाल भी ओढ़ाई गई |

इस दौरान श्याम सर्राफ, कुंज बिहारी, राकेश अग्रवाल, ललित जांगिड, अरुण शर्मा, राम किशोर कुमावत, मालीराम जांगिड़, नरेश अग्रवाल, गोपाल बजाज, तोफान जांगिड़, कैलाश नायक, रामस्वरूप सैनी, महेश, दीपक शर्मा पुजारी, रघुनाथ रेवड़का, वासुदेव सर्राफ, शांति देवी सर्राफ, रतन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, जितेंद्र सिंह नाथावत, नवदीप सिंह नाथावत सहित कई श्रद्धालु मौजूद रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments