जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं कस्बे में व्याप्त भारी यातायात के मद्देनजर चौमूं नगरपालिका में राज्य सरकार से मनोनीत पार्षद राजेश कुमार वर्मा ने कस्बे के मुख्य बस स्टेण्ड के मोरीजा रोड चौराहे से जयपुर रोड दौतलशाह बाबा की दरगाह के आगे मगधनगर कट तक एलवेटेड रोड बनवाने की मांग को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन मे वर्मा ने बताया कि चौमूं उपखण्ड मुख्यालय होने के साथ-साथ एक सेन्ट्रलाईज कस्बा भी है। विभिन्न स्टेट हाईवे के ग्रामीण मार्गो के साथ नेशनल हाईवे सीकर, चूरू. बीकानेर झुन्झुनू आदि का संचालन भी चौमूं क्षेत्र से होकर ही गुजरता है। साथ ही उपखण्ड मुख्यालय होने एवं तहसील, कोर्ट, सब्जी मण्डी, अनाज मण्डी, पुलिस थाना पुलिस उप अधीक्षक कार्यालय तथा थाना मोड, धोली मण्डी आदि स्थानों पर कोचिंग संस्थानों की भरमार एवं पेट्रोल पम्पस, रेस्टोरेंट और होटलों की बहुतायत होने के कारण भी मुख्य सड़क मार्ग पर अक्सर वाहनों का जाम लगता रहता है।
ज्ञापन के माध्यम से वर्मा ने कस्बे के मुख्य बस स्टैंड के मोरीजा रोड चौराहे से जयपुर रोड दौलत शाह बाबा की दरगाह के आगे मगध नगर कट तक एलिवेटेड रोड बनाकर इस एलिवेटेड रोड का एक सिरा रेनवाल रोड पर खोलने से यातायात के भारी जाम से क्षेत्र को मुक्त किया जा सकता है।
वर्मा ने बताया कि यातायात के दबाव के कारण आये दिन क्षेत्र में दुर्घटनाऐं होती रहती है तथा ध्वनि व वायु प्रदूषण के कारण क्षेत्र के रहवासियों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। आपातकालीन स्थिति होने पर एम्बूलेंस को भी अस्पताल तक पहुंचने हेतु रास्ता नहीं मिल पाता है। उक्त परेशानी को कम करने के लिये सरकार द्वारा यद्यपि पुलिस थाने के सामने चौराहे पर लाल बत्ती लगाकर समस्या को कम करने की कोशिश की गई थी, परन्तु यातायात के भारी दबाव के कारण उक्त समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई हैं एवं विभाग द्वारा किया गया उक्त कार्य नाकाफी प्रतीत होता है।
वर्मा ने बताया कि भविष्य में यातायात का दबाव और अधिक होने की प्रबल संभावना है। राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 का बजट अभी जारी नहीं किया गया है। अतः क्षेत्रवासियों और जनहित के मद्देनजर इसी बजट सत्र में एलिवेटेड रोड हेतु बजट पारित करवाने की मांग की।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments