जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) व्यक्ति के मन में कुछ पुण्य करने का जुनून व जोश हो तो व व्यक्ति समाज हित में अच्छा व सराहनीय कार्य करता है | ऐसा ही कार्य 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे ग्राम पंचायत अमरपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय वाइस प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जाट के द्वारा किया गया।
उन्होंने सेवानिवृत्ति महीने की पूरी तनख्वाह स्कूल के विकास व रंग रोगन के लिए दी है। जिससे स्कूल का रंगरूप संवारने की कवायद चल रही है। प्रधानाचार्य सुभाषचंद्र शर्मा, स्टाफ व अमरपुरा ग्राम विकास सेवा समिति संरक्षक कालूराम झाझडीया की प्रेरणा से प्रेरित होकर 31 दिसंबर को सेवानिवृत्त हो रहे वॉइस प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जाट विद्यालय के रंग रोगन व विकास के लिए सेवानिवृत्त महीने की पुरी तनख्वाह देने की घोषणा की है। जिससे स्कूल में पिछले करीब 10 दिनों से रंग रोगन का कार्य चल रहा है। विद्यार्थियों के विद्यार्थियों, स्टाफ व गांव के लोगों के द्वारा अच्छा सहयोग मिलने से उनकी भावनाओं से प्रेरित होकर विद्यालय रंग रोगन करवाया जा रहा है।
विद्यालय की दुर्दशा सुधरे व गांव के बच्चों को अच्छी संस्कारवान शिक्षा मिले। इसी मंशा को लेकर विद्यालय में रंग रोगन करवाया जा रहा है। वहीं कक्षा 1 से 12 तक के बच्चों के लिए टेबल कुर्सी देने, विद्यालय की दीवारों पर सकारात्मक मोटिवेशन श्लोगन आदि लिखवाने का कार्य भी करवाया जाएगा। इस नेक कार्य के लिए ग्रामीणों ने उप प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद जाट का आभार जताया है |
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments