तबादलों को लेकर तृतीय श्रेणी शिक्षकों का आक्रोश पांचवें दिन भी जारी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों की मांग को लेकर संयुक्त शिक्षक मोर्चा के तत्वाधान में धरना, प्रदर्शन एवं आक्रोश रैली का आज पांचवा दिन है । शिक्षकों की आक्रोश को विफल करने के लिए सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है जिसके चलते डीसीपी जयपुर रेंज में धारा 144 लगा दी गई है ताकि शिक्षक कोई मीटिंग या विरोध प्रदर्शन ना कर सकें । 

उधर संयुक्त मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल दादरवाल का विगत 3 दिन से सरकारी सिस्टम द्वारा नजरबंदी कर ली गई है, जिनकी रिहाई एवं खोज के लिए शिक्षक संगठन सरकार के जिम्मेदार विधायकों, मंत्रियों एवं पुलिस प्रशासन के पास गुहार लगाते नजर आ रहे हैं।  लेकिन अभी तक शिक्षक नेता का पता नहीं चल पाया, जिससे उनके परिजनों में भी कुछ अनहोनी का अंदेशा जताया है । आज हरपाल दादरवाल की रिहाई की मांग को लेकर गेट नंबर 4, सेंट्रल पार्क, जयपुर में एकत्र हुए शिक्षकों को पुलिस बल द्वारा खदेड़ दिया गया लेकिन शिक्षकों ने पुलिस को चकमा देते हुए शिक्षक नेता गिरिराज शर्मा व राजेश पलसानिया की अगुवाई में शिक्षक नेता की रिहाई की मांग के लिए रामनिवास गार्डन, जयपुर में बैठक आयोजित कर आगामी कार्य योजना बनाई । जिसमे शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल डॉ किरोड़ी लाल मीणा, राज्यसभा सांसद भाजपा, हनुमान बेनीवाल तथा चंद्रशेखर आजाद से मिलकर आगामी एक दो दिनों में ही उग्र व बड़े आंदोलन योजना बनाई है । 

कैलाश सामोता "रानीपुरा", प्रदेश संयोजक, राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ जयपुर का कहना है कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के सभी संवर्गों के बंपर तबादले किए हैं । लेकिन, तृतीय श्रेणी शिक्षकों का तबादला नहीं करना वर्ग विशेष को प्रताड़ना देना है । जिससे सरकार के प्रति शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है ।

माया मीणा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ शारीरिक शिक्षा, जयपुर का कहना है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों एवं टीएसपी क्षेत्र में लगे शिक्षकों के तबादलों की मांग को लेकर आवाज को बुलंद कर रहे संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरपाल दादरवाल को नजरबंद करना सरकार का तानाशाही व दमनकारी रवैया है, जिसके दुष्परिणाम झेलने पड़ेंगे । 

गिरिराज शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत ,जयपुर का कहना है कि अपने हक के लिए मांग करना शिक्षको का अधिकार है । शिक्षकों की आवाज उठाने वाले शिक्षक नेता की गिरफ्तारी अवैधानिक व दमनकारी नीति है जो शिक्षकों के आक्रोश का कारण बन रही है ।

 बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments