राज्य स्तरीय रोवर मुट रेंजर मीट का हुआ समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) आज हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त प्रदीप मेघवाल ने बताया कि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स राजस्थान राज्य के द्वारा पांच दिवसीय राज्य स्तरीय रोवर मुट रेंजर मीट का शिविर का आयोजन जेआर शर्मा गर्ल्स टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज बीड़ा झाडोल उदयपुर में आयोजित किया गया। राज्य सचिव नरेंद्र औदीच्य के निर्देशन में इस पांच दिवसीय शिविर के दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।


राज्य संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल के कुशल संचालन एवं नेतृत्व में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया|  इसके अंतर्गत मार्च पास्ट,यूनिफॉर्म, शिविर कला, रंगोली प्रतियोगिता, जिला प्रदर्शनी, वाद विवाद, सामान्य ज्ञान, मेहंदी प्रतियोगिता, लोक नृत्य, कबड्डी, फूड प्लाजा, रस्साकशी, आपदा प्रबंध, विचित्र वेशभूषा, टैलेंट शो, स्किल ओ रामा, पोस्टर बनाना, आशु भाषण, ओवरनाइट हाइक, क्रु टीम रिकॉर्ड सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. नंदा, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राष्ट्रीय महासचिव गिरजा शंकर शर्मा, विशिष्ट अतिथि राजस्थान राज्य के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर सिंह भिंडर महाराज, हरियाणा प्रदेश के राज्य सचिव नवीन जय हिंद, झाडोल तहसील के एसडीएम राठौड़ , सामाजिक कार्यकर्ता भंवर सिंह उपस्थित रहे। शिविर में संपूर्ण राजस्थान के लगभग 750 स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने भाग लिया | इसके अतिरिक्त हरियाणा प्रदेश के स्काउट गाइड प्रतिनिधि भी शामिल हुए।

शिविर के दौरान विशेष रुप से सहयोग एवं मुख्य भूमिका के रूप में विजय दाधीच सहायक राज्य सचिव समन्वयक, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मनोज त्रिवेदी, विशाल सेन, मनीष शेरावत के साथ संपूर्ण राजस्थान के डिस्ट्रिक्ट ऑर्गेनाइजर ने अपना अथक प्रयास करके रोवर मुट रेंजर मीट शिविर को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments