जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) नलिनी फाउंडेशन एवं श्रीमती भगवती देवी मोदी चैरिटेबल ट्रस्ट (लायंस क्लब भगवती डिवाइन) के सहयोग से नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरण कार्यक्रम का आयोजन आज प्रातः 10 बजे से लेकर 1 बजे तक आयोजित किया गया |
संस्था की सचिव निकिता शर्मा द्वारा बालिकाओं महिलाओं को महावारी के समय रखी जाने वाली साफ-सफाई के बारे में जानकारी दी गई एवं प्रति माह इन किशोरी बालिकाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम किया जाएगा। कार्यक्रम में पधारे नलिनी फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष एवं एंटी करप्शन ब्यूरो की तरफ से सुनील ब्योत्रा द्वारा बालिकाओं को साइबर क्राइम के बारे में जानकारी दी गई | कार्यक्रम में पधारे जे.ई.सी.आर.सी के डीन प्रोफेसर नरेश दत्त माथुर द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे रहने के लिए प्रोत्साहित किया। अप बाइंड टेक्नोलॉजी के चंद्र महाजन द्वारा बालिकाओं के लिए शैक्षणिक बुक प्रदान की गई ।
संस्था के सदस्य जितेंद्र नाग द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को मोटिवेट करते हुए कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया। कार्यक्रम के अंत में अशोक कुमार द्वारा नलिनी फाउंडेशन में पधारे सभी बालिकाओं एवं महानुभव का धन्यवाद ज्ञापन किया गया। पिछले 15 दिनों में नलिनी फाउंडेशन द्वारा तीन कार्यक्रमों का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







.jpg)
0 Comments