भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है - चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) शहर के मोरीजा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय गोठवाल भवन पर चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी व कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा 138वां कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर चेयरमैन सैनी द्वारा पार्टी का झंडारोहण किया गया। 

चेयरमैन विष्णु कुमार सैनी ने बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 में की गयी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आधुनिक भारत में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दौर में कांग्रेस पार्टी द्वारा सम्पूर्ण देश की जनता को संगठित करके देश के स्वतंत्रता आंदोलन को राष्ट्रीय आंदोलन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी गयी थी। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, जवाहरलाल नेहरू, सरदार बल्लभभाई पटेल, बाल गंगाधर तिलक, गोविन्द बल्लभ पंत, लाला लाजपत राय एवं अन्य महत्वपूर्ण नेता कांग्रेस से जुड़े थे। 

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णकांत जोशी, वरिष्ठ कांग्रेसी शरद चंद चौहान, पार्षद आशीष यादव, एडवोकेट धीरेंद्र कुमार सैनी, इमामुद्दीन कुरेशी, अशोक कुमार रच्छौया, रमेश चंद्र सैनी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चंद्रकला नागौरी, सरपंच मुकेश कुमार मीणा, रामस्वरूप सौंकरिया, एडवोकेट मालीराम नटवालिया, मुकेश मोदी, गेन्दी लाल सैनी, कैलाश चंद्र बुनकर, डॉ. पी डी यादव, युवा नेता रामकिशोर सैनी, अभिषेक मोरदिया, रविंद्र निठारवाल, मालीराम यादव, झाबर मल देवंदा, नानूराम मंडोलिया, सुनील सैनी, मामराज गोठवाल, सुरेश फौजी, अभिषेक भदाला, धर्मेंद्र यादव व राकेश इंदौरा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments