संयुक्त शिक्षक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल को पुलिस ने फिर से किया गिरफ्तार

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में 27 दिसम्बर से तबादलो के लिए आंदोलनरत तृतीय श्रेणी शिक्षको को सरकार पुलिस प्रशासन द्वारा परेशान कर लगातार दमनकारी नीति अपना रही है। आज सुबह गांधीवादी तरीके से शिक्षामंत्री से मिल कर गुलाब का पुष्प भेंट कर कर अपना ज्ञापन सौंपने के कार्यक्रम के तहत प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल अपनी निजी वाहन से जा रहे थे, तब ही सिविल ड्रैस में व अध्यापक आई कार्ड लगाकर आये पुलिस के जवान गुमराह कर हरपाल दादरवाल को गिरफ्तार कर लिया है जिनका अभी तक यह नहीं पता चल पा रहा है उन्हें किस जगह ले जाया गया है। उधर पुलिस प्रताड़ना व अभद्रता की शिकार शारीरिक शिक्षिका भगवानी देवी नोहर हनुमानगढ़ के नेतृत्व में  शिक्षक प्रतिनिधि मंडल शिक्षा राज्यमंत्री जाहिदा बानो के निवास पर अपने प्रताड़ना की पीड़ा व शिकायत लेकर पहुंचा है।


राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ के प्रदेश संयोजक कैलाश सामोता ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन प्रदेशाध्यक्ष हरपाल दादरवाल को जल्द रिहा नहीं करता है तो हजारों की संख्या में शिक्षामंत्री से मिलने जायेगें। क्योंकि तृतीय श्रेणी शिक्षक तबादलों की मांग केवल हरपाल दादरवाल अकेले नहीं कर रहे उनके साथ प्रदेश के प्रदेश के 2 दर्जन शिक्षक संगठनों का साथ है जिनसे हजारों शिक्षक जुड़े है । 

सामोता ने आरोप लगाया कि सरकार की अधिकांश योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभाने वाला तृतीय श्रेणी शिक्षक संवर्ग के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है तथा उन्हें दमनकारी नीति द्वारा उनके तबादलों की मांग को दबाने का प्रयास किया जा रहा जिसके चलते शिक्षकों में सरकार के प्रति भारी आक्रोश है और इसके दुष्परिणाम भी सरकार को झेलने पड़ सकते है। 

उधर संयुक्त शिक्षक मोर्चा के मीडिया प्रभारी सुनील मेहरा ने मांग की है कि इस सरकार को अपने दमनकारी रवैया को त्यागकर, अनैतिक रूप से गिरफ्तार हरपाल दादरवाल को रिहा कर देना चाहिए और तृतीय श्रेणी शिक्षकों के तबादलों का आदेश की सूची अविलंब जारी करनी चाहिए अन्यथा अब संयुक्त शिक्षक मोर्चा संपूर्ण प्रदेश में "शिक्षा,शिक्षार्थी एवं शिक्षक बचाओ यात्रा" निकालकर सरकार के विरुद्ध माहौल तैयार करेगा ।

भगवानी देवी, शारीरिक शिक्षिका, नोहर,हनुमानगढ़ ने कहा कि तबादलों की मांग को लेकर गांधीवादी तरीके से शहीद स्मारक, जयपुर में धरना प्रदर्शन कर रहे, हम शिक्षिकाओ पर पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार, दुराचार व  लाठीचार्ज किया गया, जिससे हमें शारीरिक, मानसिक व आर्थिक नुकसान पहुंचा है जिसके लिए हम मानव अधिकार आयोग तथा महिला आयोग में जा रहे हैं ।

कैलाश सामोता "रानीपुरा" प्रदेश संयोजक, राजस्थान एकीकृत शिक्षक महासंघ, जयपुर का कहना है कि तृतीय श्रेणी शिक्षकों द्वारा की जा रही तबादलों की मांग वाजिब है, जिसकी गूंज प्रदेश कांग्रेस अधिवेशन,जयपुर में पूरे दिन गूंजती रही । बावजूद सरकार का इसके प्रति संवेदनशील नहीं होना, और दमानकरी रवैया अपनाना अपनी कथनी और करनी में अंतर है ।

बाबूलाल ऐचरा, शिक्षक नेता, कुंभलगढ, राजसमंद का कहना है कि शिक्षा विभाग द्वारा शाला दर्पण पोर्टल पर तृतीय श्रेणी शिक्षकों से तबादला आवेदन भरवाने के बावजूद, तबादला नीति बनाए जाने की बात कहकर, तबादलों को लगातार टालती जा रही है, जिससे शिक्षक वर्ग में भारी आक्रोश व्याप्त है ।

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments