बुजुर्गों का सम्मान ही भगवान की पूजा करने के समान : तिवाडी

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) ब्राह्मण समाज राजस्थान की गोविंदगढ़ ब्लॉक इकाई द्वारा ग्राम नांगल कला में वरिष्ठजन सम्मान समारोह श्री श्री 108 श्री गिरधारी दास जी महाराज (पान वाले बाबा) एवं संत श्री किशन शरण महाराज के सानिध्य में तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा विशिष्ट अतिथि कर्नल बजरंग सिंह, ब्राह्मण समाज राजस्थान (महिला प्रकोष्ठ) प्रदेशाध्यक्ष डॉ शारदा शर्मा चौमूं नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा, गोविंदगढ़ सरपंच महेंद्र शर्मा, विधि मंत्री एडवोकेट सुषमा पारीक, शिक्षाविद सांवरमल शास्त्री, पं अरुण कुमार शर्मा, राजकुमार शर्मा, डॉ महेश ऐरन थे |

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाडी ने की | कार्यक्रम में गोविंदगढ़ ब्लॉक प्रभारी श्रीराम शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का माला, शाल, साफा व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया  तथा अतिथियों के द्वारा 75 वृद्धजनों का माल्यार्पण कर शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया |

इस दौरान जिलाध्यक्ष तिवाडी ने कहा कि वृद्ध जनों का सम्मान करना भगवान की पूजा करने के समान है तथा वृद्धजनों का हमें सम्मान कर आशीर्वाद लेना चाहिए तथा कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की |

इस दौरान कार्यक्रम में जिला महासचिव बनवारी लाल शर्मा, जिला उपाध्यक्ष अशोक रेवडका, जिला कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र शर्मा, महावीर शर्मा, नारायण शर्मा, चौमूं तहसील अध्यक्ष डॉ राम प्रकाश शर्मा, तहसील संगठन मंत्री चंद्रप्रकाश शर्मा, आमेर तहसील अध्यक्ष महिपाल शर्मा, सीताराम शर्मा, रामगोपाल जोशी, दामोदर दीक्षित, गोपाल दीक्षित, महावीर प्रसाद, मालीराम शर्मा, सांवरमल शर्मा, मोहन दीक्षित, मोहन शर्मा, राकेश शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments