सरदारशहर विधानसभा उप चुनाव मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न, कांग्रेस के अनिल शर्मा निर्वाचित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार सृजन) जिले के सरदारशहर विधानसभा उप चुनाव अंतर्गत पड़े मतों की गणना आज जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतगणना के बाद इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा 26,852 मतों से निर्वाचित घोषित किए गए। रिटर्निंग अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने निर्वाचित उम्मीदवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया। यहां कांग्रेस पर्यावरण प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मुस्ताक खान, जिला अध्यक्ष भंवर लाल पुजारी, युवा नेता जमील चौहान और डाक्टर महेश शर्मा, पार्षद अंजनी शर्मा आदि ने अनिल शर्मा का जोरदार स्वागत किया। 

भारत निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक डॉ लक्षमिशा के पर्यवेक्षण एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सिद्धार्थ सिहाग के निर्देशन में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों एवं मानदंडों की पालना करते हुए रिटर्निंग अधिकारी बिजेंद्र सिंह एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुभाष कुमार ने दो मतगणना कक्षों में मतगणना संपन्न करवाई। 

रिटर्निंग अधिकारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि ईवीएम तथा पोस्टल बैलेट मतों की गणना के बाद घोषित आखिरी परिणाम के अनुसार, इंडियन नेशनल कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा को 91,357 मत, भारतीय जनता पार्टी के अशोक कुमार को 64,505 मत, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के लाल चंद मूंड को 46,753 मत, कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के सांवर मल मेघवाल को 2071 मत, इंडियन पीपल्स ग्रीन पार्टी के परमाना राम को 928 मत, निर्दलीय उमेश सहू को 331, निर्दलीय प्रेम सिंह को 189 मत, निर्दलीय विजय पाल सिंह खुशनामा जनादेश को 311 मत, निर्दलीय सुभाष चंद्र को  968 मत, निर्दलीय सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित को 647 मत मिले।  कुल 2 लाख 9 हजार 837 मतों में से 1777 मतदाताओं ने नोटा का बटन दबाया। 

इस दौरान मतगणना स्थल पर पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद, उप जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश गौतम, सीईओ पीआर मीणा, एसडीएम निखिल कुमार, तहसीलदार धीरज झाझड़िया सहित प्रशासन, पुलिस और निर्वाचन से जुड़े विभिन्न अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर सिद्धार्थ सिहाग ने शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, सुरक्षाकर्मियों, राजनैतिक दलों, अभ्यर्थियों एवं मतगणना कार्य से जुड़े समस्त व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया है।  

रिपोर्ट - राजेंद्र सिंह 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments