जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) आम आदमी पार्टी विधानसभा क्षेत्र चौमूं के पूर्व विधायक प्रत्याशी एडवोकेट पवन कुमार प्रजापति के नेतृत्व में तहसील परिसर में नायब तहसीलदार राहुल राजोरिया को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम ज्ञापन दिया गया |
जिसमें राजस्थान सरकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं में पेपर लीक प्रकरण में सीबीआई से जांच करवाने के संबंध में दिया गया | जो बीते 4 वर्षों में राजस्थान सरकार द्वारा सरकारी भर्ती प्रतियोगिता परीक्षा के पेपर लीक से बेरोजगार युवाओं पर दोहरी मार पड़ी है | दरअसल एक बेरोजगार युवा और सरकारी भर्ती के इंतजार के बाद हजारों रुपए खर्च करके तैयारी करता है और परीक्षा वाले दिन पेपर लीक कि खबर से भयानक रूप से आहत हो जाता है और कहीं ना कहीं आत्महत्या या अन्य कोई गलत मार्ग का चयन कर लेता है इसलिए आम आदमी पार्टी संपूर्ण राजस्थान में ज्ञापनों के माध्यम से विरोध प्रकट कर अपेक्षा करती है कि पेपर लीक प्रकरण में गहनता के साथ सीबीआई जांच करवाने की घोषणा कर दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिला कर बेरोजगार युवाओं को न्याय दिलाने का काम करें |
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक प्रत्याशी पवन कुमार प्रजापति, हेमंत अग्रवाल उर्फ सोनू हिंदुस्तानी, एडवोकेट अमित शर्मा, महेंद्र चौधरी, राहुल चौधरी सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments