जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
अजमेर (संस्कार सृजन) भीलवाड़ा- उदयपुर हाईवे पर कार आगे चल रहे ट्रेलर में घुस गई। हादसे में कार सवार जयपुर के कोटपूतली के 4 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में इंजीनियर और बिजनेसमैन शामिल है। कार सवार उज्जैन से लौट रहे थे। हादसा इतना भीषण था कि कार में से दो लोग उछलकर बाहर गिर गए और गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह बिखर गया। एक्सीडेंट अजमेर के भिनाय इलाके के बांदनवाड़ा में गुरुवार शाम 5 बजे हुआ।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार के आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं दो युवक सड़क पर आकर गिर गए थे। जबकि दाे कार में ही फंसे रहे। इस दौरान मौजूद लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया।
बांदनवाड़ा चौकी प्रभारी ने बताया कि शाम 5 बजे बांदनवाड़ा हॉस्पिटल के सामने से ट्रेलर गुजर रहा था। कार ट्रेलर के पीछे ही थी। जैसे ही अचानक ट्रेलर ने ब्रेक लगाए स्पीड में आ रही कार ट्रेलर में घुस गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची।
चौकी प्रभारी ने बताया कि मृतक सांगटेड़ा कोटपूतली जयपुर के रहने वाले हवासिंह, संदीप सिंह, शेर सिंह, सतवीर थे। कार में मिले कागज के हिसाब से माना जा रहा है कि ये लोग उज्जैन गए हुए थे और वापस अपने गांव लौट रहे थे। सांगटेड़ा सरपंच सोनू चौधरी ने बताया कि मृतक चारों ही घूमने के लिए गए थे। मृतकों में सतवीर जाट इंजीनियर, जबकि संदीपसिंह चौधरी प्रॉपर्टी व्यवसायी थे। शेर सिंह गांव में ही खेती करता था और हवा सिंह सेना से रिटायर्ड था। संदीप और सतवीर के दो-दो बच्चे हैं। वहीं शेर सिंह की अभी तक शादी नहीं हुई थी।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments