जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा में GK पेपर लीक मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। डीजीपी उमेश मिश्रा ने साफ किया कि आरोपियों के खिलाफ नेशनल सिक्योरिटी एक्ट( NSA) लगाया जाएगा। आरोपियों की प्रॉपर्टी सीज होगी। आरोपियों की मदद करने वालों को भी नहीं छोड़ा जाएगा। पुलिस ने अब तक मामले में 45 स्टूडेंट्स समेत 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।
इधर, गिरफ्तार किए 45 स्टूडेंट्स में से 43 जालोर जिले के रहने वाले हैं। एक-एक स्टूडेंट बीकानेर और जोधपुर का है। पकड़े गए स्टूडेंट्स में 6 लड़कियां भी शामिल हैं। पुलिस ने आज सभी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया, जहां से युवतियों को 2 और युवकों को 5 दिन के रिमांड पर भेज दिया है। पकड़े गए स्टूडेंट्स अब कोई भर्ती परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
डीजीपी ने बताया- जिला पुलिस और एसओजी को पकड़े गए आरोपियों की कुंडली खंगालने के निर्देश दे दिए हैं। पकड़े गए और फरार चल रहे सभी बदमाशों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को आदेश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया- नकल कराने में शामिल बदमाशों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पासा (प्रिवेंटिव ऑफ एंटी सोसियल एक्टिविटी एक्ट) भी लगाया जाएगा। पासा कानून के अनुसार व्यक्ति को बिना एक साल तक पुलिस हिरासत में रखा जा सकता हैं।
मिश्रा ने बताया कि इन बदमाशों से जुड़े लोगों से भी पुलिस को पूछताछ करने के लिए कहा गया है। गैंग को ऑपरेट करने वाले, इन बदमाशों को शरण देने, आर्थिक सहायता करने की बात सामने आएगी तो उनके खिलाफ भी कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
ये है मामला - गौरतलब है कि आरपीएससी की ओर से आयोजित की जा रही वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के 5वें दिन शनिवार को उदयपुर में जीके का पेपर लीक हो गया था। इसके बाद आयोग ने जीके के पेपर को निरस्त कर दिया। निरस्त पेपर अब 29 जनवरी को होगा। उधर आरपीएससी ने उदयपुर में पकड़े गए सभी 45 अभ्यर्थियों को आयोग की परीक्षाओं से हमेशा के लिए रोक लगा दी है।
हेड मास्टर समेत 4 कर्मचारी सस्पेंड - सरकार ने भी पेपर लीक मामले में शनिवार रात को एक्शन दिखाया। हेड मास्टर सुरेश कुमार, वरिष्ठ शिक्षक रावताराम, कनिष्ठ सहायक पुखराज और ग्रेड सेकेंड टीचर भागीरथ को निलंबित किया गया है। इनको बर्खास्त करने की तैयारी की जा रही है।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069





0 Comments