दृष्टिहीन खिलाड़ियों की 32 वीं खेल प्रतियोगिता का रोमांच के साथ हुआ समापन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) दृष्टिहीन क्रीड़ा परिषद अजमेर और श्री दत्तात्रेय नागा आश्रम ट्रस्ट गोल्यावाला के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 32 वीं राज्य स्तरीय दृष्टिहीन खेल प्रतियोगिताओं का समापन रींगस रोड स्थित न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल में रोमांचक खेलों के साथ हुआ | प्रदेश के कोने-कोने से आए करीब 250 दृष्टिहीन खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया | 3 दिन तक चली इस खेल प्रतियोगिता में शतरंज, कबड्डी, क्रिकेट, रस्साकसी, निशानेबाजी, गोला फेंक, डिस्कस थ्रो, एक टांग दौड़ और पंजा लड़ाई के रोमांचक खेल संपन्न हुए | इनकी प्रतिभा को देखकर खेल प्रेमियों ने दांतों तले अंगुली दबा ली | 


समापन समारोह के मुख्य अतिथि चौमूं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि दृष्टिहीन खिलाड़ियों ने अपनी योग्यता को तराशा और उसी योग्यता के दम पर आगे आगे बढ़ रहे हैं, यह दृष्टिहीन होकर अपना कार्य कर सकते हैं इन सभी से प्रेरित होकर हमें भी अपने कार्य क्षेत्र में योग्यता हासिल करनी चाहिए |

श्री दत्तात्रेय नागा आश्रम ट्रस्ट के संस्थापक श्री श्री 1008 सागरपुरी महाराज ने कहा कि भामाशाहों के सहयोग से ही यह खेल संपन्न हुए हैं | करीब 12 लाख रुपए का खर्च इन खेलों पर आया है | चौमूं  विधायक ने भी इसमें सहयोग किया है | न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल ने नि:शुल्क आवास सहित कई सुविधाएं प्रदान की हैं | 

विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष बीएल सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे | क्रीड़ा परिषद के उपाध्यक्ष लालचंद रावत ने कहा कि चौमूं निवासियों का जो प्यार और सहयोग हमें मिला वह अमर रहेगा | खिलाड़ियों ने कहा कि अब तक की आयोजित प्रतियोगिताओं में यह प्रतियोगिता सबसे बेस्ट रही है | 

ये रहे विजेता और उपविजेता 

सीनियर वर्ग -

कबड्डी - जयपुर टीम विजेता रही, जोधपुर टीम उपविजेता |

निशानेबाजी - ईश्वर लाल मीणा विजेता, रवि अजमेर दूसरा, बालूराम चूरु तीसरा |

रस्साकशी - पिंटू लाल एंड टीम विजेता, गोपाराम एंड टीम उपविजेता |

क्रिकेट - जयपुर विजेता और उदयपुर उपविजेता |

शतरंज - पवन कुमार विजेता, सत्यनारायण वैष्णव चित्तौड़गढ़ उपविजेता और दीपक श्रीगंगानगर तीसरे स्थान पर रहे |

केप रेस - निर्मल कुमार जयपुर विजेता, कृष्ण कुमार बारां उपविजेता, दयाराम अलवर तीसरे स्थान पर रहे |

गोला फेंक - सुनील जांगिड़ विजेता, लेखराज उपविजेता और ओमाराम तीसरे स्थान पर रहे |

डिस्कसथ्रो - सुनील जांगिड़ विजेता, ओमाराम उपविजेता और दिनेश लेखराज तृतीय स्थान पर रहे |

जूनियर वर्ग -

साधारण दौड़ -  राहुल रेगर विजेता, पेमाराम बाड़मेर उपविजेता, विकास चुरु तीसरे स्थान पर |

एक टांग दौड़ - बाबूलाल रेगर विजेता, पैरामराम बाड़मेर उपविजेता, विकास चुरू तीसरे स्थान पर |

कैप दौड़ - कृष्ण कुमार विजेता, बाबूलाल उपविजेता और राहुल तीसरे स्थान पर 

पंजा लड़ाई - विकास चूरू विजेता, खोडाराम बाड़मेर उपविजेता, किशन सिंह राजसमंद तीसरे स्थान पर |

निशानेबाजी - सांवरा उदयपुर विजेता, खोडाराम उपविजेता, लक्ष्य उदयपुर तीसरे स्थान पर रहे |

इस दौरान एमबी स्वीट्स के डायरेक्टर मदन बागड़ा, न्यू शाईन इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर रामकरण इंदौरा, सचिव राहुल सैनी, कोऑर्डिनेटर ओम प्रकाश शर्मा, सत्यनारायण गंगवाल, पंकज दीक्षित, मेघा सैनी, रमेश सैनी, मीनू सैनी आदि लोग मौजूद रहे |

बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments