मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति:प्रदेश के 284 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र,महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के कुल 284 पदों का होगा सृजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राज्य सरकार प्रदेशवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा गांव-ढाणी तक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। इस क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 284 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नवीन उप स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाने तथा प्रत्येक नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।

प्रस्ताव के अंतर्गत नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु कुल 284 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पद सृजित किए जाएंगे। प्रत्येक नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्याें हेतु 30 लाख रूपए तक का प्रावधान किया गया है। नवीन उप स्वास्थ्य केंद्रों के भवन निर्मित होने तक वैकल्पिक रूप से इनके संचालन की व्यवस्था की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2022-23 में प्रदेश में 1 हजार उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की स्वीकृति दी गई है। नये उप स्वास्थ्य केन्द्रों के खुलने से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा तथा आमजन को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments