जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
भीलवाड़ा (संस्कार सृजन) भीलवाड़ा जिले के रायला कस्बे में श्री नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान तथा एस के स्कूल रायला की ओर से सब डोलिया कनीराम स्मृति कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 25 दिसंबर से एसकेएम स्कूल में होगा |
प्रतियोगिता के संयोजक मनफूल चौधरी ने बताया कि इसमें राजस्थान के विभिन्न अंचलों से कबड्डी की टीम में पहुंच रही है | प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 25 दिसंबर रविवार को प्रातः 8 बजे एसकेएम स्कूल रायला में आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि भीलवाड़ा के सांसद सुभाष चंद्र बहरिया होंगे | कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख जी बाई भील करेगी |
इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ,आसींद नगरपालिका के चेयरमैन देवीलाल साहू ,भाजपा के जिला प्रभारी दिनेश भट्ट, आसींद के विधायक जबर सिंह सांखला, मांडलगढ़ के विधायक गोपाल खंडेलवाल, जिला प्रभारी भाजपा रतन गाडरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा दामोदर अग्रवाल ,आसींद के पूर्व विधायक रामलाल गुर्जर, पंचायत समिति बदनोर की प्रधान ऐश्वर्या रावत मौजूद रहेंगे |
संयोजक मनफूल चौधरी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में कबड्डी प्रतियोगिता के प्रति ग्रामीणों में उत्साह को देखते हुए इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है | पिछले 5 वर्षों से नवग्रह आश्रम सेवा संस्थान की ओर से नियमित कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है |
रिपोर्ट : मूलचंद पेसवानी
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments