जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने जनवरी 2023 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। डाॅ. ममता भाटिया, क्षेत्रीय निदेशक, क्षेत्रीय केन्द्र जयपुर ने बताया कि विश्वविद्यालय ने स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, पीजीडिप्लोमा, प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु जनवरी 2023 की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है जिसकी अंतिम तिथि 31 जनवरी 2023 रखी गयी है। उन्होनें यह भी बताया कि विद्यार्थियों को इग्नू के रोजगार मुखी कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर रोजगार के उच्च अवसर प्राप्त करने का सुनहरा मौका है।
क्षेत्रीय निदेशक ने यह भी बताया कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने बालिका दूरस्थ शिक्षा योजना के तहत राजस्थान की मूल निवासी समस्त वर्ग की महिलाओं को इग्नू कार्यक्रमों में प्रवेश लेने पर पूर्ण फीस का पुर्नभरण राजस्थान सरकार द्वारा प्रवेश प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद किया जायेगा। इसलिए राजस्थान की समस्त बालिकाओं को इग्नू के कार्यक्रमों में प्रवेश लेकर अपनी शिक्षा को बढ़ाने के साथ साथ इस योजना का फायदा उठाने का अच्छा मौका है। विद्यार्थियों को इग्नू के कार्यक्रमों में प्रवेश लेने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइ www.ignou.ac.in पर जाना होगा।
क्षेत्रीय निदेशक ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय ने जनवरी सत्र 2023 के लिए अंतिम तिथि 31 जनवरी, 2023 रखी गई है तथा पुनः प्रवेश की अंतिम तिथि 31दिसम्बर, 2022 रखी गई है।इसके लिए विद्यार्थियों को ऑनलाईन पोर्टल https:/ignouadmission.samarth.cdu.in ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बहुत जरूरी सूचना :- रात को दुर्घटना से बचने के लिए अपनी गाड़ी को लो बीम में चलाएँ !
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069






0 Comments