स्काउट गाइड के द्वितीय और तृतीय सोपान शिविर का हुआ शुभारंभ

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के आदेश की अनुपालना में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय पचलंगी में द्वितीय और तृतीय सोपान शिविर का शुभारंभ क्षेत्र में स्काउटिंग के पुरोधा स्वर्गीय डॉ.आनन्द शर्मा को श्रद्धांजलि और प्रधानाचार्या स्नेहलता के द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर डॉ. आनन्द शर्मा के परिवार से उनके भाई विनोद कुमार शर्मा और पुत्र अंकुर शर्मा सपरिवार शिविर को सफल बनाने में सहयोग हेतु उपस्थित रहे। इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के 321 स्काउट और गाइड भाग ले रहे हैं। 

इन्हें प्रशिक्षण देने और जांच हेतु शिविर संचालक मंडल में नाहर सिंह के नेतृत्व में चिरंजी लाल शर्मा, भंवर लाल मीणा, रामदेव सिंह, प्रकाश चन्द्र सैनी को जिला मुख्यालय द्वारा शिविर संचालक में सहयोगार्थ 23 नवंबर 2022 से 27 नवंबर 2022 तक  लगाया गया है। इस अवसर पर जमन लाल सैनी, मूलचंद व्याख्याता, मनोहर लाल वरिष्ठ अध्यापक सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments