राज्यपाल कलराज मिश्र ने किया महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में संविधान पार्क का लोकार्पण और महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का शिलान्यास

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

भरतपुर (संस्कार सृजन) राज्यपाल एवं कुलाधिपति कलराज मिश्र ने कहा है कि भारतीय संविधान शासन प्रणाली और राज्य को चलाने के लिए बनाया गया महत्वपूर्ण दस्तावेज ही नहीं है बल्कि यह वह मार्गदर्शक प्रकाश स्तंभ हैजिससे हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था का संचालन होता है। 

राज्यपाल मिश्र संविधान दिवस के अवसर पर शनिवार को भरतपुर के महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में नवनिर्मित संविधान पार्क के लोकार्पण के अवसर पर संबोधित कर रहे थे । उन्होंने महाराजा सूरजमल की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया और 'भारतीय संविधान और संस्कृतिविषयक संगोष्ठी का शुभारम्भ भी किया।

 कुलाधिपति मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान विश्वभर के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है। इसमें अधिकारों के साथ-साथ नागरिकों को कर्तव्यों के बारे में भी सचेत किया गया है। उन्होंने संविधान दिवस के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क बनाने का उद्देश्य युवा पीढ़ी को  संवैधानिक अधिकारों के साथ-साथ संविधान प्रदत्त मूल कर्तव्यों की पालना के लिए भी जागरूक करना है। उन्होंने यह भी कहा कि संविधानसंस्कृति और राष्ट्र तीनों एक दूसरे के पूरक है इन तीनों में से किसी एक को अलग नहीं किया जा सकता ।    

राज्यपाल ने महाराजा सूरजमल को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने वीरता और शौर्य के साथ सूझ-बूझदूरदर्शिता से अपने साम्राज्य को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।  मुगल शासकों को ही उन्होंने अपने पराक्रम से नहीं हराया बल्कि उन्होंने राजस्थान के इतिहास को नई ऊंचाईयां प्रदान की।  राज्यपाल श्री मिश्र ने  महाराजा सूरजमल के युद्ध कौशलजीवन मूल्योंधरोहर और उनके योगदान के बारे में शोध कार्य को प्रोत्साहन देने का सुझाव भी विश्वविद्यालय को दिया ।  

पर्यटन एवं नागरिक उड्डयन मंत्री विश्वेन्द्र सिंह ने कहा कि महाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय में महाराजा सूरजमल से सम्बंधित सामग्री का संग्रहालय स्थापित किया जाये जिससे उनके इतिहास के बारे में आमजन को जानकारी मिल सके।  

भरतपुर लोकसभा क्षेत्र की सांसद रंजीता कोली ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर हुए संविधान पार्क के लोकार्पण के पश्चात भावी पीढ़ी को संविधान के सम्बंध में जानने की जिज्ञासा जाग्रत होगी जिससे वे संविधान के मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात कर सकेंगे। 

टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर राज्यपाल ने ली बैठक :- 

कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल मिश्र ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि टीबी मुक्त भारत अभियान में जनप्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय भामाशाहों का भी सहयोग लें। कार्यक्रम की शुरूआत में राज्यपाल ने उपस्थित जन को संविधान की उद्देशिका का वाचन और मूल कर्तव्य का पठन भी करवाया। 

कार्यक्रम में भर्तहरि मत्स्य विश्वविद्यालय के कुलपति जे.पी. यादवमहाराजा सूरजमल बृज विश्वविद्यालय के कुलपति आर. के. सिंह धाकरेसम्भागीय आयुक्त सांवरमल वर्मापुलिस महानिरीक्षक गौरव श्रीवास्तवजिला कलक्टर आलोक रंजनपुलिस अधीक्षक श्याम सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारीजनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069


Post a Comment

0 Comments