जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
रुड़की (संस्कार सृजन) राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिझौली के छात्रों ने जन जागरूकता रैली निकालकर साक्षरता और निपुण भारत अभियान को सफल बनाने का संदेश दिया |
पर्यावरण मित्र शिक्षक अशोक पाल के नेतृत्व में जन जागरूकता रैली विद्यालय प्रांगण से शुरू हुई | बिझौली के तमाम रास्तों से होते हुए रैली वापस विद्यालय में पहुंचकर सम्पन्न हुई | इस दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षक अशोक पाल ने कहा कि किसी भी इंसान के जीवन में शिक्षा उतनी ही ज़रूरी है जितना अंधेरे में रौशनी का प्रकाश | बिना शिक्षा के इंसान का जीवन पशु के समान है | आज भारत और राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को अच्छी और गुणवत्ता परक शिक्षा देने के लिए विभिन्न स्तर पर कदम उठा रही है | राजकीय विद्यालयों में आज शिक्षा का स्तर पहले से कहीं अधिक सुधरा है | इसके अलावा छोटे बच्चों के लिए सरकार की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र भी चलाए जा रहे हैं |
शिक्षक अशोक पाल ने कहा कि निपुण भारत अभियान भी भारत सरकार की शिक्षा में सुधार और बच्चे को शिक्षा में निपुण करने का ही हिस्सा हैं | जिसमें बच्चे को कक्षा 3 तक आगे बढ़ने का ज्ञान देना है | ताकि वह अपनी पढ़ाई बीच में न छोड़ सके | उन्होंने छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का महत्व समझाते हुए बताया कि भारत के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस के उपलक्ष में यह दिवस मनाया जाता है | मौलाना अबुल कलाम आजाद के जन्मदिवस को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस का नाम दिया गया है | इस अवसर पर छात्र अतुल, नवाजिश, अमन, अरमान, सोनिया, आंचल आदि मौजूद रहे |हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069
0 Comments