18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी रोहट पाली में उदयपुर जिले से सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने ली बैठक

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

उदयपुर (संस्कार सृजन) 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी 04 से 10जनवरी 2023 रोहट पाली में उदयपुर जिले से स्काउट्स गाइड्स के सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा के निर्देशानुसार प्रभा गौतम अतिरिक्त जिला कलेक्टर (शहर) ने जिले के शिक्षा अधिकारियों,जंबूरी में शिरकत करने वाले राजकीय  और निजी स्कूलों के संस्था प्रधानों और प्रभारी स्काउटर, गाइडर की बैठक ली। प्रमोद कुमार शर्मा सहायक राज्य संघ स्काउट ने बैठक की शुरुआत में अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा गौतम को संगठन का स्कार्फ पहना करके अभिनंदन करते हुए जंबूरी की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।


बैठक की शुरुआत में जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुरेंद्र कुमार पाण्डे ने 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में जिले को आवंटित लक्ष्यों के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान की बजट घोषणा के बिंदु संख्या 44 की अनुपालना में भारत स्काउट गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के तत्वावधान में हर 04 वर्ष बाद आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी 66 वर्षों के बाद राजस्थान प्रदेश को मेजबानी करने का अवसर मिला है। पाण्डे ने बताया कि दूसरी राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी 1956 में जयपुर में आयोजित हुई थी जिसमें 10 हजार स्काउट्स गाइड्स शामिल हुए थे। और अब भारत स्काउट गाइड राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राजस्थान प्रदेश के स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य के अथक प्रयासों से 66 वर्षों के बाद रोहट पाली में 18 वीं राष्ट्रीय जंबूरी आयोजित होने जा रही है। जिसमें 35 हजार स्काउट्स गाइड्स भारत राष्ट्र एवं पडोसी देशों से शामिल होंगे। जंबूरी की आयोजन व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री ने 25 करोड़ का विशेष बजट जारी कर आवश्यक व्यवस्थाओं समय पर पूरा करने के निर्देश जारी किए हैं। जंबूरी स्थल पर अब करीब 60 से 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।

जंबूरी आयोजन स्थल का स्काउट गाइड संगठन के राज्य प्रधान गोविंद सिंह डोटासरा, राज्य मुख्य आयुक्त निरंजन आर्य सहित आला अधिकारियों ने वीजिट कर बाहर से आने वाले मेहमानों को सभी मूलभूत सुविधाएं जुटाने के निर्देश दिए हैं जिनकी पालना सुनिश्चित करवाने के लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के हाथ में कमान दे रखी है। यह अब तक आयोजित जंबूरियो से भी ऐतिहासिक जंबूरी रोहट, पाली में आयोजित होगी।

पाण्डे ने बताया कि प्रदेश में आयोजित होने जा रही इस राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में उदयपुर जिले से 26 स्कूलों के 260 स्काउट्स एवं 13 स्कूलों की 130 गाइड्स  के साथ में दल नेता टीम सदस्यों सहित 415 सदस्य दल जंबूरी के लिए आवश्यक तैयारियों सहित रोहट पाली में भाग लेगा।

जंबूरी में राज्य मुख्यालय जयपुर से मिले लक्ष्य अनुसार प्रमुख -प्रमुख प्रतियोगिताओं और गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि स्टेट गाइड गेट, स्काउट मार्च पास्ट, परेड, कलर पार्टी, झांकी प्रदर्शन, प्रदर्शनी,बैंड डिस्प्ले, स्किल ओ रामा, फूड प्लाजा सहित आयोजित होने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए पूर्ण रूप से तैयारियों एवं जंबूरी में होने वाले कैंप क्राफ्ट आदि पर होने वाले व्यय के संबंध में निदेशक शिक्षा विभाग राजस्थान बीकानेर से जंबुरी संबंधित जारी आदेशानुसार प्रत्येक जंबूरी पंजीकृत विद्यालयों को ₹3600 प्रति स्काउट गाइड बॉयज फंड और विद्यालय की बचत राशि से अग्रिम दिए जाने एवं ₹2900 संबंधित स्काउट गाइड द्वारा व्यय किए जाने की जानकारी दी साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर एवं प्रतिभाशाली स्काउट गाइड को मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, पीईईओ, संस्था प्रधान अपने क्षेत्र के भामाशाहों एवं विद्यालय विकास योजना के सदस्यों के द्वारा आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराकर प्रतिभावान स्काउट गाइड को जंबूरी में सहभागिता करना सुनिश्चित करेंगे।

पाण्डे ने जंबूरी को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव स्कूल शिक्षा,जिला कलक्टर, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा समय समय पर ली गई बैठक एवं फोलोअप, जिला स्तरीय जंबूरी प्रभारी बैठक, जिला स्तरीय जंबूरी तैयारी सम्मेलन शिविर आदि की उपलब्धि और अब तक हासिल उपलब्धियों और इस बीच आ रही समस्याओं की भी जानकारी दी।

इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला मुख्यायुक्त पुष्पेंद्र कुमार शर्मा ने सभी जंबूरी पंजीकृत विद्यालयों के संस्था प्रधानों, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एवं प्रारंभिक को आवश्यक निर्देश प्रदान कर निदेशक स्कूल शिक्षा और जिला कलक्टर द्वारा प्रदान किए गए सभी आदेश एवं निर्देशों की  शतप्रतिशत समयबद्ध पालना सुनिश्चित कर मानिटरिंग   करने के लिए पाबंद किया।   विजय लक्ष्मी वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड ने अतिरिक्त मुख्य  सचिव स्कूल शिक्षा, राजस्थान एवं शिक्षा निदेशक द्वारा समय-समय पर जारी आदेश निर्देशों की पालना में जंबूरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं जिले के सभी राजकीय और निजी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य स्काउट गाइड प्रवृत्ति के पंजीकरण सक्रिय संचालन,कोटामनी, अध्यापक -अध्यापिकाओं को स्काउटिंग गाइडिंग का अनिवार्य प्रशिक्षण की जानकारी देते हुए जिले में भारत स्काउट गाइड प्रवृत्ति का सक्रिय संचालन संभव बनाने की बात कही।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर शहर प्रभा गौतम ने बैठक में उपस्थित  मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी एवं ब्लाक स्तर के सभी मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,जंबूरी पंजीकृत विद्यालयों के संस्था प्रधानों, स्काउटर, गाइडर से सीधा मुखातिब होते हुए उनके  क्षेत्राधिकार एवं विद्यालयों से जंबूरी के मे सहभागिता के लिए पंजीकरण, उनके द्वारा अब तक की गई तैयारियों, आर्थिक सहायता, एवं इन कार्यों में आ रही किसी भी प्रकार कोई समस्या आदि के बारे में जानकारी चाही जिस पर जिले के अधिकांश विद्यालयों के संस्था प्रधान एवं स्काउटर,गाइड्स ने यह यह बताया कि उनके विधालयों में बजट अभाव होने तथा,स्काउट्स गाइड्स द्वारा व्यय की जाने वाली व्यक्तिगत राशि कमजोर तबके के स्काउट गाइड होने से कठिनाइयों का सामना करने की जानकारी दी। जिस पर प्रभा गौतम अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) नें मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को जंबुरी संबंधित सभी कार्यों को सही रूप में गंभीरता पूर्वक मानिटरिंग एवं प्रभारी नियुक्त कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक निर्देश प्रदान करने के लिए निर्देश प्रदान किये। उन्होंने इसके लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा को जिला स्तर पर जंबूरी नोडल प्रभारी नियुक्त कर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में  बजट अभाव, आर्थिक सहायता नहीं देने वाले विधालयो को चिन्हित करने,सहयोग का रुख नहीं अपनाने वालों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि मुख्यमंत्री महोदय की मंशा और निर्देशों की पालना सभी को करनी होगी। पालना में कौताही करने वालो पर प्रशासनिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने इस अवसर जिले के गिर्वा,सायरा, फलासिया,मावली,ॠषभदेव, खैरवाड़ा, वल्लभनगर, सेमारी, सराड़ा से जंबूरी के लिए पंजीकरण को लेकर गंभीर नहीं होने एवं एक भी विधालय का जंबूरी के लिए पंजीकरण नहीं करवाने और एतिहासिक राष्ट्रीय जंबूरी से आकांक्षी स्काउट्स गाइड्स को वंचित रखने वाले मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी से जवाब तलब कर उन्हें आवश्यक निर्देश प्रदान किये।

उन्होंने जिले के गिर्वा,सायरा, फलासिया,मावली,ॠषभदेव, खैरवाड़ा,वल्लभनगर,सेमारी, सराड़ा,गोगुंदा,कोटड़ा, उदयपुर शहरी क्षेत्र के राजकीय एवं निजी विद्यालयों में स्काउट गाइड प्रवृति के सक्रिय संचालन के लिए गंभीर नहीं होने को लेकर सभी मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी ओर जिला शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक निर्देश प्रदान किये। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर और प्रतिभाशाली स्काउट्स गाइड्स एवं प्रतियोगिताओं की आवश्यकताओं के लिए आवश्यक सामग्री,परिवहन आदि के संबंध में सी एस आर फंड से आर्थिक, भौतिक सहायता दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग करने के लिए आश्वस्त किया।

उन्होंने मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कोआर्थिक रुप से कमजोर क्षेत्र के विद्यालयों के लिए आवश्यक वित्त व्यवस्था, विधालयों में पुरानी बचत राशि, जिन ब्लॉक से जंबूरी में सहभागिता नहीं हो रही है उनसे बजट स्थानांतरित करने पर भी विचार किरने के निर्देश प्रदान करते हुए स्थानीय भामाशाह से आर्थिक सहयोग दिलाया जाने की बात कही।

उन्होंने आश्वस्त किया कि मुख्यमंत्री की बजट घोषणा के बिंदु संख्या 44 के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली 18 वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में जिले से उत्कृष्ट प्रदर्शन हरसंभव होना ही चाहिए। जिसके लिए जिला प्रशासन भी सीएसआर फंड से आवश्यक आर्थिक सहयोग एवं अन्य व्यवस्थाओं के लिए संबंधित विभागों के विभागाध्यक्षों यथा पुलिस, चिकित्सा, परिवहन, आदि को आवश्यक निर्देश किये।  जिले से जंबूरी के लिए 415 सदस्यों के स्काउट-गाइड दल को जंबूरी स्थल रोहट पाली के लिए रवानगी के लिए परिवहन विभाग को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। चिकित्सा महकमे से प्रत्येक टोली को मेडिकल किट उपलब्ध कराए जाने के आवश्यक निर्देश प्रदान किये। अंत में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने कहा कि जिला कलक्टर के निर्देश की पालना सुनिश्चित नहीं करने को गंभीरता से लिया जायेगा।

जिले के सभी मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को जंबूरी के होर्डिंग लगवाने, जंबूरी स्मारिका के लिए विज्ञापन भिजवाने और दूसरी राष्ट्रीय जंबूरी जयपुर में स्काउट्स गाइड्स अथवा स्काउटर,गाइडर को चिन्हित कर उन्हें सम्मान जंबूरी में शिरकत करने को लेकर आवेदन करवाने के लिए भी निर्देश प्रदान किये। जिले के प्रमुख चौराहों पर जंबूरी के बड़े होर्डिंग लगाकर प्रचार प्रसार करने के लिए जिला जनसंपर्क अधिकारी को आवश्यक निर्देश प्रदान किये। बैठक के अंत में विजय लक्ष्मी वर्मा जिला संगठन आयुक्त गाइड ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।

बैठक में प्रमोद शर्मा सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट, सुरेंद्र कुमार पाण्डे, विजयलक्ष्मी वर्मा जिला संगठन आयुक्त स्काउट एवं गाइड, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक चंद्र शेखर जोशी, जिले के ब्लाक मुख्यालयों के मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी, जंबूरी पंजीकृत विधालयों के संस्था प्रधान, स्काउटर,गाइडर, सचिव स्थानीय संघ आदि उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments