विशाल नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम पंचायत डोला का बास के ग्राम बाई का बास माता जी के मंदिर परिसर में रामदेव मेमोरियल संस्थान के तत्वाधान में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशाल निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया ।  कार्यक्रम संयोजक सुल्तान बुनकर व भंवर सिंह ने बताया कि शिविर में एएसएमस हॉस्पिटल के पूर्व वरिष्ठ आचार्य डॉक्टर राम नारायण यादव द्वारा लगभग 160 मरीजों को नि:शुल्क परामर्श व नि:शुल्क दवाइयां दिया और उनकी ईसीजी एवम् ब्लड शुगर की जांच भी नि:शुल्क की गई । 

कार्यक्रम में मौजूद डॉक्टर ने उपस्थित ग्रामीणों को बीमारियो की रोकथाम और उन बीमारियों के बारे में लोगो को सजक रहनें के उपाय बताए। इस दौरान कार्यक्रम में चिकित्सक टीम में राजेंद्र बुनकर, रामसिंह यादव, सुनील यादव, दीपक योगी, सुभाष चौधरी, सुमन वर्मा, मोहन प्रजापत, विजय योगी आदि ने अपनी सेवाओं का योगदान दिया।

इस कार्यक्रम के कमलेश मीणा (जिला महासचिव सेवा दल), भंवर लाल मीणा, हनुमान सहाय यादव, कजोड जाजम, गणेश वर्मा, कैलाश मीणा, हीरा लाल यादव, शंकर शर्मा, मोहन लाल यादव (पूर्व वार्ड पंच), शंकर लाल मीणा, विशन सिंह चौहान, सुरेश पारीक, मोहन पारीक आदि लोग मौजूद रहे । 

रिपोर्ट - भगवान सहाय यादव

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069 

Post a Comment

0 Comments