आर एन नोवाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित हुआ पांच दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) आर एन नोवाल फाउंडेशन द्वारा आयोजित पांच दिवसीय निशुल्क योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिविर आरोग्य योग एवं प्राकृतिक चिकित्सालय, आरोग्य भवन, ओम विहार,जयपुर रोड चौमूं में लगाया गया | 

इस शिविर में आए हुए रोगियों को चिकित्सा सर्वांग मिट्टी स्नान, मिट्टी पट्टी, गरम ठंडा कटी स्नान, भाप स्नान, शिरोधारा, सर्वांग मालिश, पाद स्नान, संपूर्ण चादर लपेट, एक्यूप्रेशर, योग, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम, आदि के द्वारा चिकित्सा की गई। इस शिविर में चौमूं क्षेत्र के आसपास के गांव के सभी लोग ने भी अपनी चिकित्सा करवाई | 

चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि अधिक संख्या में रोगी घुटनों के दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, गठिया, दमा व पेट की बीमारी के थे, इनकी चिकित्सा निशुल्क की गई  | इसके साथ ही वैद्य महेश कुमार शर्मा द्वारा भी रोगियों की जांच करके दर्द निवारक औषधि व दर्द निवारक तेल का निशुल्क वितरण किया गया। चिकित्सा शिविर में 8 सहायक चिकित्सकों द्वारा उपचार किया गया | साथ ही शिविर का समापन भी किया | 

आर एन नोवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष रामनिवास नोवाल ने बताया कि पांच दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर में डॉ अल्पना शर्मा ने भी अपनी सेवाएं दी | इसके अलावा आर्यावर्त योगपीठ के अध्यक्ष श्रवण कुमार सैन ने चिकित्सा शिविर की व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई । शिविर में 127 रोगियों ने परामर्श लिया व चिकित्सा करवाई आर एन नोवाल फाउंडेशन द्वारा राजस्थान के विभिन्न स्थानों पर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाते हैं |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments