ईटावा भोपजी स्थित सांई मंदिर में हुआ भव्य सम्मान समारोह का आयोजन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज सांई मंदिर में सरपंच ममता बराला को राज्य सरकार द्वारा पुनः नियुक्ति दिये जाने पर मंदिर महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत द्वारा शॉल ओढाकर सम्मानित किया | 

साथ ही गांव की बेटी मनीषा नाथावत पुत्री रणधीर सिंह का राजस्थान पुलिस में चयन होने पर सम्मानित किया गया तो वहीं दूसरी ओर कानून के क्षेत्र में पूरे देश में ईटावा भोपजी का नाम रोशन करने वाली मेधावी प्रतिभा एडवोकेट आकांक्षा नाथावत पुत्री एडवोकेट भंवर सिंह जी नाथावत का भी सम्मान किया गया। 

मंदिर महंत कैप्टन पृथ्वी सिंह नाथावत ने बताया कि प्रतिभाओं का हमेशा समय-समय पर ग्राम स्तर पर सम्मान करना चाहिए ताकि इनसे प्रेरित होकर अन्य प्रतिभाएं भी मेहनत व लगन से अपना मुकाम हासिल करें और अपने माता पिता व देश का नाम रोशन करें।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments