क्लीनिक में डॉक्टर ने की नाबालिग से छेड़छाड़:इलाज के बहाने की अश्लील हरकत

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) राजधानी जयपुर में 13 साल की लड़की से डॉक्टर के छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। बुखार होने पर नाबालिग अपने पिता के साथ क्लीनिक पर आई थी। इलाज के बहाने आरोपी डॉक्टर से नाबालिग से छेड़छाड़ की। हरमाड़ा थाने में नाबालिग के पिता ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं, आरोपी डॉक्टर से मारपीट कर आरोप लगाते हुए क्रॉस रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

एसएचओ मांगीलाल बिश्नोई ने बताया कि हरमाड़ा निवासी एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उसकी 13 साल की बेटी को बुखार हो गया था। वह नाबालिग बेटी को दिखाने क्लीनिक पर ले गया। आरोप है कि क्लीनिक पर इलाज के दौरान आरोपी डॉक्टर ने पिता को बिस्किट लाने भेज दिया। पीछे से अकेला पाकर क्लीनिक में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ की।

पिता के वापस लौटने पर पीड़िता ने आपबीती सुनाई। गुस्से में पिता ने आरोपी डॉक्टर के साथ मारपीट की। पीड़िता के पिता ने थाने जाकर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया। वहीं, आरोपी डॉक्टर से भी मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने क्रॉस मुकदमें दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments