भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का क्रिकेटर्स को लेकर बड़ा ऐलान

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) भारतीय टीम की महिला क्रिकेटर्स को भी अब पुरुष टीम के बराबर ही मैच फीस दी जाएगी। गुरुवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने यह ऐलान किया। BCCI के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर शाह ने कहा- मैंने वादा किया था कि BCCI मेन और विमेन क्रिकेट टीम के प्लेयर्स की मैच फीस में बराबरी लाएगा। यह उसी दिशा में उठाया गया कदम है। अब BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल महिला क्रिकेटर्स को पुरुष टीम के खिलाड़ियों के बराबर फीस मिलेगी।


क्या फर्क पड़ेगा इससे :- 
‘ईएसपीएन क्रिकइन्फो’ के मुताबिक, फिलहाल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल महिला खिलाड़ियों को टेस्ट मैच के लिए 4 लाख रुपए मिलते हैं। वहीं, वनडे और टी-20 दोनों की मैच फीस एक लाख रुपए है। नए फीस स्ट्रक्चर के हिसाब से अब टेस्ट मैच की फीस 15 लाख रुपए होगी। वहीं, वनडे के लिए 6 लाख और टी-20 के लिए 3 लाख रुपए मैच फीस दी जाएगी।

एक जगह अब भी गैर बराबरी जारी :- 
BCCI ने भले ही मैच फीस बराबर करने का ऐलान कर दिया हो, लेकिन एक गैर बराबरी अब भी जारी है। दरअसल, एनुअल सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (हर साल किए जाने वाला करार) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एनुअल कॉन्ट्रैक्ट में अब भी महिला क्रिकेटर्स की 3 कैटेगिरी ही हैं। दूसरी तरफ, पुरुष क्रिकेटर्स की 4 कैटेगिरी हैं। इससे भी ज्यादा हैरानी की बात है कि A ग्रेड महिला क्रिकेटर्स को जो अमाउंट मिलता है वह C ग्रेड पुरुष क्रिकेटर्स से भी कम है।

इसे एक मिसाल से समझिए। दरअसल, महिलाओं में A ग्रेड प्लेयर्स को 50 लाख रुपए सालाना मिलते हैं। दूसरी तरफ, पुरुषों के C ग्रेड में शामिल प्लेयर्स को एक करोड़ रुपए मिलते हैं। आसान भाषा में कहें तो ग्रेड ऊंचा होने के बावजूद महिलाओं को पुरुष क्रिकेटर्स की तुलना में आधा ही पैसा मिलता है।

महिलाओं में B ग्रेड के खिलाड़ियों को 30 लाख और C ग्रेड के खिलाड़ियों को 10 लाख रुपए मिलते हैं। पुरुषों की चार कैटेगिरी में सबसे ऊपर A+ ग्रेड है। इसमें शामिल खिलाड़ियों को 7 करोड़ मिलते हैं। A ग्रेड के खिलाड़ियों को 5 करोड़, B ग्रेड के खिलाड़ियों को 3 करोड़ और C ग्रेड के खिलाड़ियों को एक करोड़ रुपए मिलते हैं।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069

Post a Comment

0 Comments