लंपी वायरस के दौरान गौ सेवा करने वाले गौ सेवकों का किया अभिनंदन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) लंपी बिमारी के दौरान सैकड़ों आवरा, घरेलू व गौशालाओं की गायों की सेवा कर उनका उपचार करने वाले टीम संजय जोशी लक्ष्मणगढ़ के आधा दर्जन से अधिक गौ सेवकों का शिव मठ गाडोदा धाम के महंत महावीर जति महाराज के सानिध्य एवं उपखण्ड अधिकारी डॉ कुलराज मीणा के मुख्य आतिथ्य के रूप में ऋषिकुल स्कूल में आयोजित जन सम्मेलन में अभिनंदन किया गया | आयोजित समारोह में टीम संजय जोशी लक्ष्मणगढ़ ने जहां कामधेनु गौशाला ढोलास को टीन शेड निर्माण के लिए 50 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग प्रदान किया। 

इस अवसर पर टीम के सदस्य गौ सेवक विष्णु शर्मा, आलोक लसाडिया, भानुप्रताप सिंह राजवी, जयप्रकाश शर्मा, शंकर लाल, राजेन्द्र माटोलिया, डॉ.मोहन लाल भोगे, डॉ अशोक का मंचस्थ अतिथियों ने माल्यार्पण,साफा व प्रतिक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही लक्ष्मणगढ़ की करीब एक दर्जन सामाजिक व सार्वजनिक संस्थाओं की ओर से टीम संजय जोशी लक्षमनगढ का माल्यार्पण, साफा व प्रतिक चिन्ह भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया।

आयोजित समारोह में पालिका उपाध्यक्ष बनवारी पाण्डेय, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष जोशी, ने आचार्य नटवरलाल जोशी, ऋषिकुल स्कूल की प्राचार्या डॉ रेखा शर्मा, लक्षमनगढ तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, भाजपा नेता जयप्रकाश सरावगी, कामधेनु गौशाला ढोलास ढोलास के व्यवस्थापक उम्मेद सिंह शेखावत मंचस्थ अतिथि के रूप मौजूद थे। वक्ताओं ने टीम संजय जोशी व गौसेवकों की ओर से गौवंश की गई सेवाओं की सराहना की । कार्यक्रम का संचालन कमल गोयनका ने किया। 

इस अवसर पर राजस्थान ब्राह्मण महासभा के तहसील अध्यक्ष सुभाष जोशी, बगडिया स्कूल के सचिव पवन गोयनका शिक्षाविद् मांगीलाल शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, विद्याप्रकाश शर्मा,पालिका में नेता प्रतिपक्ष एडवोकेट ललित पुरोहित, शहर भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन दायमा, रामस्वरूप सोमानी, पार्षद रामावतार पंवार,पूर्व पार्षद सत्यनारायण सैनी, अशोक पुजारी, दिनेश मारोठवाला, पंकज वर्मा, शारीरिक शिक्षक विष्णु शर्मा, मनोज पाण्डेय, विकास मिश्रा, एडवोकेट नटवरलाल जोशी, प्रदीप दाधीच, विनोद पारीक,रवि मुदगल, रामनिवास चेजारा, राजकुमार शर्मा, नाहर सिंह चौहान, प्रकाश पासोरिया,जयेश शर्मा, राजेश शर्मा, इन्दिरा कांत मिश्र,राम जोशी, विमला जोशी, सीमा जोशी, ममता, राजवी, अनु पुजारी,सोनू सोमानी, विनीता चिराणियां, गीता जोशी, सरोज जाजोदिया, ज्योत्स्ना पांडे, कुसुम पुजारी, डिंपल जोशी,स्नेहा जोशी सहित प्रबुद्ध जनों ने मंचस्थ अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments