गोविंदगढ़ में खादी कर्मचारियों का पांचवे दिन भी जारी रहा धरना

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थान खादी विकास मंडल गोविंदगढ़ में गोविंदगढ़ खादी कर्मचारी संघ के तत्वाधान में चल रहा धरना प्रदर्शन आज पांचवे दिन भी जारी रहा | धरना स्थल पर आज भारतीय खादी मजदूर संघ के मंत्री रमेश चंद बेरवा पधारे और कर्मचारियों को भारतीय खादी मजदूर संघ का पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की |

उन्होंने बताया कि खादी के कर्मचारियों की मांगों को लेकर आज 5 दिन में किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने सुध नहीं ली जो एक विडंबना है |खादी बोर्ड व आयोग भी उन संस्थाओं की जिम्मेदारी नहीं लेते हैं  | गोविंदगढ़ खादी कर्मचारी संघ के मंत्री कन्हैया लाल यादव ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से हमने कई बार संस्था के सेक्रेटरी ,अध्यक्ष, खादी बोर्ड, खादी आयोग, मुख्यमंत्री, श्रम आयुक्त, जिला कलेक्टर, उपखंड अधिकारी आदि को पत्र द्वारा बार-बार अवगत करवाने के बावजूद कर्मचारियों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है | 

आरोप लगाया कि पिछले 4 साल से संस्था के संचालक मंडल द्वारा मनमर्जी कर के कर्मचारियों को कभी भी समय पर वेतन नहीं दिया जाता है | कर्मचारियों द्वारा संचालक मंडल के सदस्यों से बात की जाती है तो वह यह कह कर पल्ला झाड़ते हैं कि इस संस्था से हमारा कोई लेना देना नहीं है, हम इसके जिम्मेदार नहीं है | कर्मचारियों ने चेताया है कि यदि संचालक मंडल को नहीं बदला जाएगा तथा हमारा वेतन का भुगतान नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा |


इस दौरान गोविंदगढ़ खादी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शंकर लाल यादव, उपाध्यक्ष महेश चंद बुनकर, महामंत्री प्रह्लाद राय वर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, कर्मचारी दिलीप सिंह राजावत, विमल चंद जैन, विजय कुमार शर्मा, बाबूलाल वर्मा, किरीट शर्मा, नकुल शर्मा, बाबूलाल स्वामी, रतन लाल शर्मा, राजकुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments