महाराव शेखाजी स्त्री रक्षक एवं हिन्दु-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे : डॉ. शेखावत

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चूरू (संस्कार सृजन) महाराव शेखाजी संस्थान चूरू के तत्वावधान में शेखावाटी के संस्थापक, युगपुरूष महाराव शेखाजी की 589वीं जयन्ति समारोह, संस्थान के अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह शेखावत की अध्यक्षता में चूरू जिला स्थित शेखावत कॉलोनी के श्री करणी माताजी मन्दिर सभागार में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि लेखाधिकारी नन्दलाल सिंह राठौड़ कोटवाद थे। 

विशिष्ट अतिथि कर्नल विक्रम सिंह शेखावत, शिक्षा अधिकारी गोविन्द सिंह राठौड़, चूरू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एड. सुरेन्द्र सिंह शेखावत, तहसीलदार सुरेन्द्र सिंह मेघसर, ज्ञान सिंह ख्याली, कप्तान नारायण सिंह शेखावत रहे। समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ. अमरसिंह शेखावत ने महाराव शेखाजी के जीवन मूल्यों को वर्तमान में अपने जीवन में उतारने तथा सुसंस्कृति एवं संस्कार बच्चों को सिखाने की आवश्यकता पर बल दिया। शेखाजी नारी रक्षक व हिन्दु-मुस्लिम एकता के प्रतीक थे। महाराव शेखाजी गौरक्षा के पोषक तथा मर्यादापुरूष, इतिहास पुरूष, त्याग व बलिदान, स्वाभिमान, सरल व्यक्तित्व, पराक्रमी, तलवार के धनी और बुद्धि चातुर्य की प्रचुरता आदि सद्गुणों के महामानव थे। उनकी जीवनी से तथा संघर्ष से युवाओं को आगे बढ़कर समाज तथा देश की सेवा करनी चाहिए। 

मुख्य अतिथि नन्दलाल सिंह ने शेखाजी के जीवन पर सकारात्मक सोच के साथ समाज को एक जुट होकर प्रयास करने की सलाह दी। शिक्षा अधिकारी गोविन्द सिंह राठौड़ ने अपने उद्बोधन में शिक्षा का महत्व बताया तथा विद्यार्थियों को कठिन परिश्रम व समर्पण से आगे बढ़ने का आहवान किया। मंचस्थ अन्य वक्ताओं ने भी कडी. मेहनत व लगन से आगे बढ़ने की बात कही। प्रारम्भ में मंचस्थ अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने महाराव शेखाजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर पुष्पांजलि अर्पित की। दशहरे के उपलक्ष में शस्त्र पूजन किया। इस अवसर पर बणीर जी की जयन्ति पर उनको वक्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। रतन सिंह अध्यापक ने महाराव शेखाजी की प्रेरणादायक जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन की अच्छाईयांे को जीवन में अपनाने की सलाह दी। रतन सिंह ख्याली ने आभार प्रकट किया। संचालन एड. हेमसिंह शेखावत ने किया। 

इस दौरान कार्यक्रम में श्रीकरणी माताजी युवा सेवा समिति के अनेक कार्यकर्ताओं के अतिरिक्त वैद्य विजेन्द्र सिंह थैलासर, कमल सिंह राठौड़, अशोक सिंह शेखावत, अमरवीर सिंह एवं धन्ने सिंह, उम्मेद सिंह चौहान, जगमाल सिंह टकणेत, गुलाब सिंह, जय सिंह, पं. मोहनलाल, गुमान सिंह, केसरी सिंह महणसर, लादू सिंह, उत्तम सिंह, अनोप सिंह, रविन्द्र सिंह, भरत सिंह, हरिसिंह राठौड़, सूरजभान सिंह राठौड़, सत्यपाल सिंह, मदन सिंह घण्टेल, नरपाल सिंह, पत्रकार राजेन्द्र सिंह, कप्तान मदन सिंह, शंकर सिंह, रामसिंह जोड़ी, प्रेम सिंह इन्दा, सुमेर सिंह दांदू, करणपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।


हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments