गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) गोविंदगढ कस्बे स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान बलेखन में आज निशुल्क 30 दिवसीय ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षणार्थियों का ट्रेनिंग के आधार पर मूल्यांकन हुआ एवं कुल 29 महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरण किए गए ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माधोराम एवं नांगल भरडा सरपंच मनीष सामरिया द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूलकिट वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया | उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी में स्वरोजगार को अपनाने का आग्रह किया एवं संस्थान द्वारा दिए जाने वाले स्वरोजगार कार्यक्रमों की प्रशंसा की |
संस्थान के निदेशक पंकज कुमार जोशी ने बताया कि इस ट्रेनिंग के बाद आप बैंक से ऋण भी प्राप्त कर सकते हैं एवं अपना रोजगार स्थापित कर सकते हैं | साथ ही उन्होंने संस्थान द्वारा चलाए जाने वाले अन्य निशुल्क कार्यक्रमों जैसे महिला सिलाई, होममेड अगरबत्ती बनाना, डेयरी पालन एवं पेपर कवर, फाइल बनाना इत्यादि कार्यक्रमों के बारे में बताया एवं लोगों को इससे जुड़ने की अपील की।
इस मौके पर ट्रेनर कौशल्या शर्मा, आरसेटी संकाय सदस्य सुशील शर्मा, किशन शर्मा, गजानंद, श्यामलाल एवं दिनेश सैनी उपस्थित रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments