गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ब्राह्मण समाज के द्वारा विप्र कल्याण बोर्ड उपाध्यक्ष मंजू शर्मा एवं जिलाध्यक्ष भुवनेश तिवाड़ी ने शिक्षामंत्री बीडी कल्ला को ईडब्ल्यूएस जनरल वर्ग की छात्रवृत्ति फार्म में अंकन की शर्त हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा | इस दौरान जिलाध्यक्ष तिवाडी ने बताया कि राजस्थान के जन घोषणापत्र के बिंदु संख्या 23, 28 के अनुसार सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े प्रतिभावान छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए विशेष छात्रवृत्ति व अनुदान योजना प्रारंभ की गई थी |
इस छात्रवृत्ति अनुदान योजना हेतु वर्ष 2021 में राजस्थान बोर्ड से माध्यमिक शिक्षा परीक्षा में 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं जो कि आवेदन विद्यालय के माध्यम से ही ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे, लेकिन माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने यह शर्त रखी है कि वहीं छात्र-छात्राएं छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने परीक्षा फॉर्म भरते समय ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में फार्म भरा है |
इस शर्त के अनुसार अधिकतर सामान्य वर्ग में आर्थिक रूप से पिछड़े अभ्यर्थियों को इस कैटेगरी का पता नहीं होने के कारण उन्होंने परीक्षा फार्म में इसे चिन्हित नहीं किया जिससे वे छात्र छात्राएं सुविधा से वंचित हो रहे हैं | साथ ही शिक्षा मंत्री ने इसमें सुधार के लिए आश्वासन दिया | इस दौरान कार्यकारी सदस्य कैप्टन श्रीराम शर्मा, निखिल शर्मा, राहुल शर्मा, मुकेश शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069







0 Comments