गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर / जयपुर (संस्कार सृजन) शिक्षा,पर्यावरण, साहित्यिक क्षेत्र में नवोदित रचनाकार नीमकाथाना क्षेत्र के गुहाला कस्बा निवासी शिक्षक महेन्द्र सिंह कटारिया को विश्वशांति मानव सेवा सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया।
कटारिया को यह सम्मान सामाजिक सरोकारों से आबद्ध सृजन धर्मिता,शिक्षा-साहित्य के द्वारा समाज में निरन्तर योगदान करने तथा उभरते साहित्यकार के रूप में सराहनीय सेवा कार्यों के लिए विश्वशांति मानव सेवा समिति आगरा, उत्तरप्रदेश तथा ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है। ब्रज लोक साहित्य कला संस्कृति अकादमी के अध्यक्ष डॉ.मुकेश कुमार ऋषि वर्मा, विश्वशांति मानव सेवा समिति के अध्यक्ष जयकिशन एकलव्य तथा कानूनी सलाहकार डॉ.नरेश सिहाग एडवोकेट ने कटारिया को आगरा में वर्चुअल आयोजित एक कार्यक्रम में यह सम्मान प्रदान किया। कटारिया के अनेक आलेख एवं रचनाएं प्रांत तथा राष्ट्र स्तर की विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं।
गौरतलब है कि श्री सत्य इंदिरा फॉउंडेशन द्वारा भी शिक्षक कटारिया को महिला सशक्तीकरण, शिक्षा, सामाजिक चेतना सद्भावना व साहित्य लेखन के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए गाँधी जयंती के अवसर पर एसएसआईएफ ग्लोबल पीस अवॉर्ड 2022 से अलंकृत किया गया है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






.jpg)
0 Comments