भीगे हुए खजूर आपकी सेहत के लिए इन 15 कारणों से है फायदेमंद

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लाइफस्टाइल (संस्कार सृजन) आज की भागदौड़ भरी जिन्दगी में अगर कोई सबसे बड़ी चुनौती है तो वो है हेल्दी रहना। एक्सरसाइज, वॉक, ग्रीन टी ये वे उपाय हैं, जिन पर ज्यादातर लोग भरोसा करते हैं। पर सिर्फ यही नहीं, आयुर्वेद में और भी ऐसे कई उपाय हैं, जो बदलते मौसम में आपकी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है भीगे हुए खजूर का सेवन। जी हां, सूखे खजूर से भी ज्यादा फायदेमंद है भीगे हुए खजूर का सेवन। हम बता रहे हैं ऐसे 15 कारण जो इसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। तो फिर क्या आप तैयार हैं अपने रुटीन में खजूर की मिठास घोलने को |


आज के समय में अगर कोई सबसे बड़ी चुनौती है तो वो है हेल्दी रहना। एक्सरसाइज, वॉक, ग्रीन टी ये वे उपाय हैं, जिन पर ज्यादातर लोग भरोसा करते हैं। पर सिर्फ यही नहीं, आयुर्वेद में और भी ऐसे कई उपाय हैं, जो बदलते मौसम में आपकी सेहत का ख्याल रख सकते हैं। ऐसा ही एक उपाय है भीगे हुए खजूर का सेवन। जी हां, सूखे खजूर से भी ज्यादा फायदेमंद है भीगे हुए खजूर का सेवन। हम बता रहे हैं ऐसे 15 कारण जो इसे आपकी सेहत के लिए फायदेमंद बताते हैं। तो फिर क्या आप तैयार हैं अपने रुटीन में खजूर की मिठास घोलने को! 

सूखे खजूर से ज्यादा फायदेमंद हैं भीगे हुए खजूर :-

भिगोने से खजूर में मौजूद टैनिन/फाइटिक एसिड निकल जाता है, जिससे हमारे लिए इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करना आसान हो जाता है। भिगोने से खजूर पचाने में आसान भी बन जाते हैं। तो अगर आप खजूर का लुत्फ उठाना चाहती हैं और उनसे पोषण भी लेना चाहती हैं, तो उन्हें खाने से पहले रात भर (8-10 घंटे) जरूर भिगो दें।

खजूर खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ कई फायदे भी देता है :-

1. कब्ज को रोकता है।
2. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।
3. भीगा हुआ खजूर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करने में भी मददगार है।
4. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
5. ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है।
6. पुरुषों और महिलाओं दोनों की यौन शक्ति में सुधार करता है।
8. मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देता है।
9. थकान से छुटकारा दिलाता है।
10. एनीमिया से बचाने में भी खजूर मददगार है।
11. वजन बढ़ाने में मददगार।
12. बवासीर की समस्या से राहत देता है।
13. सूजन कम करता है।
14. गर्भावस्था में भी खजूर खानाा लाभदायक है।
15. त्वचा और बालों के लिए सर्वश्रेष्ठ।

खजूर खाने का सबसे अच्छा समय: -

1. सुबह खाली पेट।
2. शाम को स्नेक्स के रूप में।
3. जब भी आपका मीठा खाने का मन करे।
4. पर अगर आप वजन बढ़ाना चाह रही हैं, तो रात को सोते समय घी के साथ खजूर का सेवन करें।

एक समय में कितने खजूर खाने चाहिए:-

यदि आप खजूर खाना शुरू करना चाहते है, तो 2 खजूर खाने ही शुरू करें। लेकिन अगर आप वजन बढ़ाना चाहती हैं तो रोजाना 4 खजूर भी खा सकती हैं, पर ध्यान रखें कि ये पच जाएं।

बच्चों के स्वास्थ्य और प्रतिरोधक क्षमता में सुधार करने के लिए खजूर सबसे अच्छा है। कम वजन वाले और कम हीमोग्लोबिन (आयरन) वाले लोगों को दिन में एक खजूर खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसे 2 से 3 महीने तक जारी रखा जा सकता है। हमेशा याद रखें कि खजूर गर्म नहीं, बल्कि बेहद ठंडा होता है और सभी पित्त विकारों के लिए सबसे अच्छा काम करता है।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments