उम्मीद से कम जुटे एक शाम गौमाता के नाम कार्यक्रम में श्रोता,विधायक रामलाल शर्मा ने करवाया था आयोजन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

बिनजारी रे... हँस हँस बोल, संत प्रकाश दास जी महाराज के भजन पर झूमे श्रोता

करवा चौथ व्रत के कारण नहीं आ पाए भजन सुनने लोग 

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) चौमूं विधायक और भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा द्वारा चौमूं के प्राचीन गढ़ गणेश मंदिर परिसर में एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। करवा चौथ के व्रत के कारण बहुत से लोग इस कार्यक्रम में नहीं आ पाए ,जिससे उम्मीद से कम लोग भजन सुनने को जुटे |

भजन संध्या में संत प्रकाश दास जी महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। संत प्रकाश दास जी महाराज के श्रीमुख से सुप्रसिद्ध भजनों की प्रस्तुति श्रोताओं को सुनने को मिली। संत प्रकाश दास जी महाराज के द्वारा भगवान की वंदना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई और धीरे-धीरे कार्यक्रम में एक के बाद एक भजनों के माध्यम से श्रोताओं का मन मोह लिया। "बिणजारी रे हंस हंस बोल, मीठी मीठी बोल" भजन पर श्रोता नाचने गाने पर मजबूर हो गए। 

एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम में विधायक रामलाल शर्मा ने गौ माता की सेवा करने वाले गौरक्षकों का शॉल ओढ़ाकर एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया।

विधायक रामलाल शर्मा ने बताया कि एक शाम गौ माता के नाम कार्यक्रम में परम पूज्य संत प्रकाश दास जी महाराज के श्रीमुख से भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिन्होंने अपने भजनों के माध्यम से गौमाता को बचाने की लिए एक अलख जगाने का काम किया। हाल ही में पूरे प्रदेश में गौ माता में फैली लंपी वायरस से लाखों गायों की मौत हो गई और हमारे क्षेत्र में सबके प्रयासो से लंपी वायरस से गायों को बचाने में सफल हुए। लेकिन अभी भी गौ माता में इस संक्रमण को रोकने के लिए जनजागृति की आवश्यकता है और इस जनजागृति के लिए परम पूज्य संत प्रकाश दास जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में एक शाम गौ माता के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, साधु संत, गौ रक्षक, भाजपा कार्यकर्ता सहित श्रोतागण उपस्थित रहे।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments