राजस्थान सिने अवार्ड्स 2022 के चौथे संस्करण का हुआ आयोजन

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

दिनेश राजपुरोहित को मिला राजस्थानी फिल्म वचन में बेस्ट एक्टर का अवार्ड

 ज्योती शर्मा को मिला राजस्थानी फिल्म वचन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड

छाया लोक पत्रिका के संस्थापक विष्णु भगवान गुप्ता को मिला लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड

जयपुर (संस्कार सृजन) राजस्थानी सिनेमा को आगे बढ़ाने के लिए एक बार फिर राजस्थान सिने अवार्ड्स 2022 के चौथे संस्करण का आयोजन जयपुर के शास्त्रीनगर स्थित ए.आर.जी. ऑडिटोरियम में किया गया। 

राजस्थान सिने अवार्ड्स के संस्थापक और मरुगंधा मोशन पिक्चर्स के निदेशक नीरज खंडेलवाल के साथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुधाकर शर्मा, कार्यक्रम के प्रजेंटर कपिल जांगिड़, कार्यक्रम आयोजक पी.एम. डूडी के साथ मनमोहन कसाणा, शमशाद पठान, राजेन्द्र गुप्ता, एस. एम. जांगिड़, एल. जी. डायमण्ड, अनिल डूडी, दिनेश वर्मा, डी.जे. सैम, विजय बी. एस. राठौड़, प्रिया राजपूत व विशिष्ट अतिथि छायालोक पत्रिका के संस्थापक विष्णुभगवान गुप्ता ने दीप प्रज्वलत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में एक्टर हर्षित माथुर, कपिल जांगिड़, एक्ट्रेस प्रिया राजपूत और रेखा मेवाड़ा ने रंगारंग प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

अवार्ड के नॉमिनेशन में 7 राजस्थानी भाषा की फिल्में तथा 2 हिन्दी फिल्में थीं। जिनकों कुल 23 कैटेगिरी में अवार्ड दियेगये। अवार्ड शो के ज्यूरी सदस्यों में एक्टर संतोष सैनी, डायरेक्टर व एड फिल्म मेकर संजय बुगालिया और सहायक निदेशक, सूचना एवं जन संपर्क विभाग विजय खंडेलवाल रहे ।

इनको मिले अवार्ड :-

1. राजस्थान सिने लाईफ टाईम अचिवमेंट अवार्ड - विष्णु भगवान गुप्ता (संस्थापक- छाया लोक)

2. बेस्ट ज्यूरी फेवरेट आर्टिस्ट मेल - शिव किकोड़ ( फिल्म - आटा)

3. बेस्ट ज्यूरी फेवरेट आर्टिस्ट फीमेल - सोनम पाटनी ( फिल्म - बाबुल थारी लाड़ली)

कैटेगिरी अवार्ड विजेता फिल्म का नाम :-

1. बेस्ट डायरेक्टर (राजस्थानी फिल्म) निक्की बत्रा राजा राजस्थानी

2. बेस्ट डायरेक्टर (हिन्दी फिल्म) हेमंत सीरवी (आटा)

3. बेस्ट एक्ट्रेस (राजस्थानी फिल्म) ज्योती शर्मा (वचन)

4. बेस्ट एक्ट्रेस (हिन्दी फिल्म) सुष्मिता राणा (आटा)

5. बेस्ट एक्टर (राजस्थानी फिल्म) दिनेश राजपुरोहित (वचन)

6. बेस्ट एक्टर (हिन्दी फिल्म) हर्षित माथुर (आटा)

7. बेस्ट रायटर हनुमान सिंह (पाणी)

8. बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर मनीष शर्मा व जुगल नायक (बाबुल थारी लाड़ली)

9. बेस्ट कॉमिक करेक्टर मोनू शर्मा (बाबुल थारी लाड़ली)

10. बेस्ट सपोर्टिंग आर्टिस्ट युधिष्ठिर सिंह भाटी (राजा राजस्थानी)

11. बेस्ट नेगेटिव करेक्टर अमन सिंह राठौड़ (वचन)

12 बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट रूपल जांगिड़ (पाणी)

13. बेस्ट कोरियोग्राफर इरफान अजीज (प्यारो बाबुल)

14. बेस्ट सिंगर फीमेल मोनिका भारद्वाज (वचन)

15. बेस्ट सिंगर मेल राजा हसन (बाबुल थारी लाड़ली)

16. बेस्ट लिरिक्स राईटर बाशित उमर आजमी (बाबुल थारी लाड़ली)

17. बेस्ट सिनेमेटोग्राफर (सामुहिक) अनुज कुमार व विकास सक्सेना (सामुहिक) वचन व राजा राजस्थानी

18. बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर शानु सेठ (राजा राजस्थानी)

19. बेस्ट एडिटर जे.डी. सिंह (प्यारो बाबुल)

20. ज्यूरी बेस्ट एंटरटेनिंग आर्टिस्ट आर्यन माहेश्वरी (बाबुल थारी लाडली)

21. ज्यूरी बेस्ट लाईट गैफर (जहीन खान)

राजस्थान सिने अवार्ड्स में राज जांगिड़, हंसराज रेलहं, राकेश ठुकराल, सुरेश शेरावत, राज किशोटे, राधेश्याम जांगिड़,मनोज फोगाट, हीरालाल , एजाज खान, एम.डी. सोनी, अमित सामरिया, राधाकृष्ण टाक, भवानी सिंह, हरलाल, हीरालाल जाट, साहिल मीणा, नारायण बजाज, राजेश आर्य, क्षितीज कुमार, श्रवण सागर,राजेन्द्र बड़जात्या, राजन पुरी, अनिल सैनी, अनिल भूप, हेमंत सीरवी, राजेश खन्ना, मोनिका भारद्वाज, हर्षित माथुर,दिनेश राजपुरोहित, आदिराज कुमावत, समीर खान, आर्यन माहेश्वरी, जुगल के. नायक, विकास सक्सेना, निक्की बत्रा, रूपल जांगिड़, गोविंद सिंह राजपूत, सुरेंद्र, सोनम पाटनी, शिव किकोड़, सुष्मिता राणा आदि लोगों के साथ राजस्थान के सभी जिलों से राजस्थानी सिनेमा के कलाकारों ने अवार्ड शो में शिरकत की।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004 

Post a Comment

0 Comments