समाजसेवी मनीष बेरवा होंगे राष्ट्रपति से सम्मानित

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

जयपुर (संस्कार सृजन) युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के अंतर्गत वार्षिक राष्ट्रीय सेवा योजना राष्ट्रीय पुरस्कार 2020-21 के तहत राजस्थान से स्वयंसेवक मनीष बैरवा का चयन हुआ है | यह पुरस्कार 24 सितंबर 2022 को राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल के अंदर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों प्रदान किया जाएगा।

राष्ट्रीय सेवा योजना युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अधीन विद्यालय एवं महाविद्यालयों में संचालित की जाती है जिसके अंतर्गत विद्यार्थी स्वयंसेवक के रूप में समाज सेवा के कार्य यथा सड़क सुरक्षा, आपातकालीन प्राथमिक उपचार, महिला शिक्षा, रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, जल संरक्षण, आत्मरक्षा का प्रशिक्षण बलवंत व्यायामशाला के गुरु सुमेर सिंह के सानिध्य में प्रदान की गई एवं सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाना इत्यादि सामाजिक उत्थान के कार्य करते हैं।राष्ट्रीय सेवा योजना में भारतवर्ष में 40 लाख स्वयंसेवक विद्यार्थी है जिनमें से 30 सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवकों को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। अतः मनीष बैरवा पुत्र नारायण लाल निवासी झालाना डूंगरी लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयपुर का विद्यार्थी है जिसे यह पुरस्कार प्रदान किया जा रहा है | 

उक्त सूचना स्वयंसेवक मनीष बैरवा को राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्रीय निदेशालय के क्षेत्रीय निदेशक एस. पी. भटनागर व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मुदित गुप्ता द्वारा छात्र को आशीर्वाद व शुभकामनाएं प्रदान की गई। मनीष बैरवा द्वारा मुख्य सामाजिक कार्यों के अंतर्गत 11000 वृक्षारोपण व 7 बार रक्तदान 4 बार प्लेटलेट्स दान किया जा चुका है व राष्ट्रीय सेवा योजना राज्य स्तरीय पुरस्कार 2018-19 से भी पुरस्कृत किया जा चुका है। सामाजिक क्षेत्र में निरंतर पब्लिक हेल्थ ग्रुप के साथ भी जुड़े हुए हैं पक्षियों को राहत मिले गर्मियों में इसके लिए परिंदा भरो अभियान भी चला रहे हैं । पब्लिक हेल्थ ग्रुप , जेपी क्लासेज के संचालक जेपी बुनकर द्वारा मनीष बैरवा को इस पुरस्कार के लिए अग्रिम बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments