जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
जयपुर (संस्कार सृजन) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि हिन्दी भाषा देश के विभिन्न राज्यों के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करती है। हिन्दी हमारे विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त एवं प्रभावी माध्यम है। देशवासियों में भाईचारे की भावना को बढ़ाने में हिन्दी भाषा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अखण्डता की अहम कड़ी है।
गहलोत यहां सवाई मानसिंह चिकित्सालय महाविद्यालय के मुख्य सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर डॉ. गुंजन गर्ग एवं डॉ. गोपाल काबरा को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन के लिए हिंदी सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया तथा ‘भाषा विमर्श’ के स्वर्ण जयंती विशेषांक का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने हिन्दी विषय में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले 393 छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि लोगों को आपस में जोड़ने में भाषा का अहम योगदान रहता है। हिन्दी भाषा को प्रोत्साहन देने में सरकार ने कोई कमी नहीं रखी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिन्दी हमारी सांस्कृतिक धरोहर की संवाहक है तथा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हिन्दी भाषा दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओं में से एक है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments