दिल्ली में होमगार्ड का राष्ट्रीय अधिवेशन हुआ सम्पन्न

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

नई दिल्ली (संस्कार सृजन) राजस्थान के झलकन सिंह राठौड़  की अध्यक्षता में होमगार्ड राष्ट्रीय अधिवेशन सम्पन्न हुआ | राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के 24 राज्यों के होमगार्ड प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया |


अधिवेशन के सभाध्यक्ष झलकन सिंह राठौड़ ने बताया कि देश स्तर पर होमगार्ड जवानों की समस्याओं को एक जुट होकर खत्म करने के लिए देश स्तर पर संघर्ष किया जाएगा | इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जा रहा है | बैठक में राष्ट्रीय नेतृत्व के लिए नामो की चर्चा हुई, जिसमें राजस्थान से झलकन सिंह राठौड़ को राष्ट्रीय अध्यक्ष और पंजाब से मनोज कपिला को कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति देने पर चर्चा रही | आधिकारिक घोषणा अगली बैठक में कर दी जाएगी |

सभाध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि कुछ राज्यों में होमगार्ड को 365 दिन रोजगार मिलता है, वहीं कुछ राज्यों में महीने में 9 ही काम मिल पाता है और तमिलनाडु में महीने में 5 दिन ही काम मिलता है | पूरे देश के होमगार्ड स्थानीय पुलिस के सहयोग में काम करते है साथ ही स्थानीय गतिविधि की गहरी जानकारी होती है जो अपराध की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण योगदान हो सकता है | परंतु केंद्र व राज्य सरकारों ने अपने आंख, कान बंद कर इनकी समस्याओं को नजरंदाज कर रखा है | अगर मानदेय की बात करे तो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश बाद भी एक समान मानदेय/ वेतन लागू नही किया गया है | जम्मू कश्मीर, लेह लद्दाख, गुजरात ,तमिलनाडु सहित ऐसे राज्य है जहां पर कम से कम मानदेय/ वेतन जो कि 500 मासिक 2700 और 9 हजार तक ही देय है | ऐसे में होमगार्ड जवानों को परिवार के पालन पोषण में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है |  न पूरा रोजगार न पर्याप्त मानदेय/वेतन फिर कैसे जिये होमगार्ड कैसे पालन पोषण करे अपने परिवार का | इस पर कठोरता से कार्यवाही का निर्णय लेते हुए केंद्र व राज्य सरकारों के समक्ष 365 दिन नियमित रोजगार व समान मानदेय/वेतन सहित 75 वर्ष पूर्व अंग्रेजों के काल मे में बने होमगार्ड के अधिनियम व नियमो को शनशोधित कर सेवा नियम हेतु मांग की जाएगी, जरूरत पड़ी तो एक जुट होकर दिल्ली में अंदोलन किया जाएगा |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments