गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूँ / जयपुर (संस्कार सृजन) विधानसभा सत्र के दौरान विधायक रामलाल शर्मा ने प्रक्रिया एवं नियम 50 के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में व्याप्त पेयजल की समस्या का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र चौमूँ के अंतर्गत पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है।
विधानसभा क्षेत्र चौमूँ में जलस्तर नीचे जाने की वजह से और पानी की आपूर्ति कम होने की वजह से पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है और अब सिर्फ 15 से 20 मिनट पेयजल की सप्लाई की जाती है और क्षेत्र के 60 प्रतिशत हिस्से के अंदर ही पाइपलाइन के द्वारा पेयजल की सप्लाई की जाती है, बाकी 40 प्रतिशत हिस्सा तो ऐसा है जहां पाइपलाइन और पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए चौमू नगरपालिका क्षेत्र को बीसलपुर योजना से जोड़ा जाए और मुख्यमंत्री द्वारा भी बीसलपुर योजना से चौमूँ विधानसभा को जोड़ने की घोषणा की गई थी, परंतु अभी तक योजनाएं कोई भी क्रियानवीत्ति नहीं की गई है।
जल जीवन योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर में नल से जल पहुंचाने की जो योजना थी उस योजना को भी राजस्थान सरकार के अधिकारियों ने पलीता लगाने का काम किया है। अधिकारियों द्वारा बंद कमरे के अंदर बैठकर तकनीमा बनाने का काम किया गया और बंद कमरे में अधिकारियों द्वारा पेयजल के ऐसे सोर्स लिए गए, जहां पानी की उपलब्धता नहीं है और टंकियां ऐसी जगह ली गई जहां जमीन की उपलब्धता नहीं है और आज सारी योजनाओं को रिवाइज करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा की विधानसभा क्षेत्र के बड़े-बड़े कस्बे जिनमें गोविंदगढ़, सामोद, कालाडेरा, मोरीजा, किशन मानपुरा, आष्टीकला, हस्तेड़ा आदि कस्बे ऐसे हैं जिनके अंदर जल जीवन मिशन का कार्य अभी तक शुरू भी नहीं हुआ है। सरकार तत्काल प्रभाव से जल जीवन योजना को भी क्रियान्वित करने का काम करें ताकि चौमूँ वासियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments