गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) पंचायत समिति गोविंदगढ़ सभागार में विधायक कोष से स्वीकृत विद्यालयो के लिए दरी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें चतुर्थ चरण में 63 दरियो का वितरण ब्लॉक के 43 विद्यालयों को किया गया। विधायक कोष से स्वीकृत 316 दरियों का वितरण विधायक रामलाल शर्मा द्वारा चार चरणों में क्षेत्र के सभी विद्यालयों में संपन्न हुआ। साथ ही नवीन महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में भी दरी फर्श का वितरण किया गया, जहां राज्य सरकार द्वारा विद्यार्थियों के बैठने के लिए दरी तक उपलब्ध नहीं कराई गई थी, उन विद्यालयों में भी बच्चों के बैठने के लिए दरिया उपलब्ध कराई गई है।
विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के विद्यालयों को सुदृढ़ीकरण एवं बेहतर बनाने के लिए सदैव मेरा प्रयास जारी है और आवश्यकता अनुसार विद्यालयों में विकास कार्य करवाए जाएंगे। इसके लिए मेरे विधायक कोष और पंचायत समिति द्वारा विद्यालयो में विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्य कार्य करवाए जाएंगे।
इस मौके पर पंचायत समिति प्रधान रामस्वरूप यादव ने विधायक रामलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि पंचायत समिति द्वारा ब्लॉक के विद्यालयों में विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के लिए खेल मैदानों का विकास करवाया जाएगा।
इस अवसर पर पंचायत समिति उपप्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश चौधरी, पूर्व प्रधान महेश मीणा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव, धोबलाई सरपंच रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री जितेंद्र सिंह, पूर्व सरपंच गोपाल डेनवाल, मुकेश बलेसरा, पूर्व पार्षद बलदेव टांक, मदन गोरा, सरपंच प्रतिनिधि त्रिलोक लोचिब, पूर्व नेता प्रतिपक्ष एन.आर. यादव, भास्कर शर्मा, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी गोविंदगढ़ एवं सभी प्रधानाध्यापक, शिक्षक गण मौजूद रहे ।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004








0 Comments