ग्रामीण बैंकों की हड़ताल से जिले में 28 करोड़ से अधिक का व लक्षमनगढ में 4 करोड़ से अधिक का व्यवसाय प्रभावित

गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) ग्रामीण बैंकों के निजीकरण किये जाने के विरोध में आज जिले भर की ग्रामीण बैंक में बैक कर्मी हड़ताल पर रहने से जिले मे 28 करोड़ 50 लाख का व्यवसाय प्रभावित हुआ जबकि लक्षमनगढ ब्लॉक में भी हड़ताल की वजह से 4करोड 20 लाख रुपए का व्यवसाय प्रभावित हुआ।

निजीकरण के विरोध में ग्रामीण बैंकों मे आज हड़ताल होने के कारण तथा अगले तीन दिन बैंकों में शनिवार रविवार को अवकाश की वजह से तथा सोमवार को नवरात्रा स्थापना का अवकाश होने के कारण बैंकों मे मंगलवार को ही काम काज होंगा।

बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय बैंक आफिसर्स एसोसिएशन के सचिव अनिल कुमार सैनी बताया कि आल इंडिया रीजन रूरल बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन के आव्हान की गई हड़ताल में सभी ग्रामीण बैंकों के कार्मिक शामिल रहे। लक्ष्मणगढ़ ब्लॉक में 14 तथा जिले में 95 ग्रामीण बैंक की शाखाओं में हड़ताल रही। हड़ताली बैंक कर्मियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक झुंझुनूं के माध्यम से केन्द्रीय वित्त मंत्री व ज्वाइंट सेक्रेटरी बैंकिंग डीविजन के नाम ज्ञापन सौंपा।

रिपोर्ट - बाबू लाल सैनी 

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments