गौ माता को लम्पी वायरस से बचाएँ!
जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
उदयपुर (संस्कार सृजन) भारत स्काउट व गाइड राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली एवं राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड राज्य मुख्यालय जयपुर के तत्वावधान में आगामी 04 से 10 जनवरी 2023 तक रोहट, पाली में मुख्यमंत्री राजस्थान अशोक गहलोत के द्वारा बजट घोषणा के बिंदु संख्या 44 की अनुपालना में राष्ट्रीय स्तरीय स्काउट गाइड जंबूरी प्रदेश संगठन के प्रधान गोविंद सिंह डोटासरा, स्टेट चीफ कमिश्नर निरंजन आर्य, शिक्षा निदेशक गौरव अग्रवाल के कुशल नेतृत्व मे आयोजन किया जा रहा है।
सुरेंद्र कुमार पाण्डे जिला संगठन आयुक्त स्काउट ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जंबूरी में राज्य मुख्यालय जयपुर द्वारा निर्धारित लक्ष्य अनुसार 234 स्काउट्स ओर 117 गाइड्स शामिल होंगे।
पाण्डे ने बताया कि जंबूरी में स्काउट गाइड स्किल्स,कैंप क्राफ्ट,पायनियरिंग,कलर पार्टी, मार्च पास्ट, बैंड, स्किलोरामा, प्रदर्शनी,फूड प्लाजा, ग्लोबल विलेज डेवलपमेंट,स्टेट गेट, शारीरिक व्यायाम प्रदर्शन, निबंध, भाषण, पोस्टर,आदि प्रतियोगिताएं विंग वाईज आयोजित की जायेगी। इसके लिए जिले से जंबूरी पंजीकृत विधालयों के स्काउट मास्टर, गाइड कैप्टन को आवश्यक सूचना ओर निर्देश प्रदान किये गये है। आगामी दिनों में जंबूरी पंजीकृत यूनिट्स के स्काउटर,
गाइडर और स्काउट्स गाइड्स का तैयारी शिविर जिला स्तर पर आयोजित किया जाएगा जिसमें उन्हें जंबूरी संबंध में आवश्यक समस्त दिशा निर्देश और प्रायोगिक तैयारी करवाई जाएगी।
इसके लिए जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा ऐंजिलिस पलात, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी आशा मांडावत,चंद्र शेखर जोशी ने मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर स्काउट, संबंधित संस्था प्रधान,पी ईईओ ओर स्काउट गाइड अध्यापकों को आवश्यक निर्देश प्रदान किये।
पाण्डे ने यह भी बताया कि जिले के ब्लाक स्तर पर भामाशाहों ओर जन सहयोग से जंबूरी को प्रचारित प्रसारित करने के लिए होर्डिंग, पोस्टर बैनर लगवाने के लिए आह्वान किया है।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004






0 Comments