जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
रतननगर / जयपुर (संस्कार सृजन) क्षेत्र के जाने माने योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने एक अनोखी मिसाल पेश करते हुए आमजन को पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के सार्थक प्रयास किये हैं। उन्होंने कोरोनाकाल में आक्सीजन की कमी को देखते हुए प्राणवायु की फैक्ट्री लगा दी है। गौरतलब है कि रतननगर के वार्ड नंबर 10 के जाने माने योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी पिछले कुछ वर्षों से न केवल लोगों को निशुल्क योग का अभ्यास करवा रहे हैं, बल्कि 100 से अधिक पौधों की एक छोटी सी बगिया लगाकर आमजन को दूषित पर्यावरण प्रदूषण से बचाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। योगाचार्य , वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने न केवल पौधों को लगाया है बल्कि सर्दी व गर्मी में उनकी पूर्ण सुरक्षा का जिम्मा लिया है। पौधों को प्राचीन तकनीक से जूट या कपड़े के सुरक्षा कवच से ढ़ककर बचाने का सराहनीय कार्य किया है।
योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी सैनी ने बताया कि आज के इस भागमभाग जीवन में मनुष्य को शुद्ध प्राणवायु मिलना काफी दुर्लभ हो गया है। शुद्ध पर्यावरण को लेकर आज पूरी दुनिया चिंतित है, अतः जलवायु को शुद्ध रखना हम सबके लिए जरूरी हो गया है। आज इंसानों के साथ जानवरों में भी बीमारियां फैल रही है कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत हो गई है ऐसे में पेड़ों के महत्व को हमें समझना होगा। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है | योगाचार्य शंकरलाल सैनी ने कहा कि प्रकृति से आज हम फ्री में ऑक्सीजन का उपयोग कर रहे हैं इसकी क्या कीमत है यह हमने कोरोना महामारी की दूसरी लहर में देख लिया इसलिए ऑक्सीजन चाहिए तो हम सबका कर्तव्य है कि जीवन भर में कम से कम 100 पेड़ अवश्य लगाएं, वर्तमान में किया गया पौधरोपण आने वाले पीढ़ियों को सुकून देगा |
उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य है लोगों को पौधों के प्रति जागरूक कर आमजन को दूषित पर्यावरण प्रदूषण से बचाना है। जिससे कि मनुष्य को शुद्ध प्राणवायु मिल सके। योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने बताया कि उन्होंने लगभग 100 से अधिक पौधे लगाकर उनका छोटे बच्चों की तरह पालन पोषण किया है। गर्मी और सर्दी में उन्होंने कंबल, चद्दर, जूट की पल्ली से ढ़क्कर पौधों का बचाव किया है जिससे आज उनके सभी पौधे सुरक्षित हैं। छोटे पौधों को लोहे के ट्री गार्ड या सीमेंटेड ट्री गार्ड बनाकर उनकी सुरक्षा की जा रही है | योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी के इन प्रयासों की आस-पास के गांवों में भी काफी सराहना की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकर लाल सैनी ऐसे ही निरंतर प्रयास करते रहे तो एक समय ऐसा आएगा की प्राणवायु की यह एक फैक्ट्री बन जाएगी।
हमारे पेड़ ही ऑक्सीजन सिलेंडर है...
कोरोना महामारी की दूसरी लहर में हमने देखा कि कुछ स्थानों पर ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मच गया था सही मायने में यह पेड़ ही हमारे ऑक्सीजन सिलेंडर हैं | ये पेड़ रोजाना न जाने कितनी प्राणवायु उत्सर्जित करते होंगे जो हमारी जान बचा रहे हैं।
अब जानिए पौधरोपण का ऐसा जुनून क्यों ???
योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकर लाल सैनी ने बताया कि कोरोनाकाल में ऑक्सीजन की कमी से कई लोगों की मौत हो गई जिससे वे आहत हुए, कोरोनाकाल में आक्सीजन की कमी को देखते हुये मैंने प्राणवायु की फैक्ट्री लगायी | जिससे जलवायु शुद्ध हो सके आज इंसानों के साथ जानवरों में भी बीमारियां फैल रही है ऐसे में पेड़ों के महत्व को हमें समझना होगा।
योगाचार्य, वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी शंकरलाल सैनी ने कहा कि इन पांचो को बचाना जरूरी है - जल, जंगल, जमीन, जीव, जलवायु आदि यह पांच यदि नहीं बचे तो मानव जीवन खतरे में आ जाएगा।
योगाचार्य और वृक्ष मित्र व पर्यावरण प्रेमी ने की अपील....आप सभी लगाए पौधे !!!
योगाचार्य शंकर लाल सैनी ने सभी लोगों से अपील की है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जन्मदिन, खुशी के अवसर पर या शुभ दिन पर पौधे जरूर लगाना चाहिए | यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवनकाल में 100 पौधे लगाने, उसे नियमित रूप से पानी देने व उसे संरक्षित करने का संकल्प लेगा तो उसे ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए कभी भटकना नहीं पड़ेगा |
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004










0 Comments