जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
सीकर (संस्कार सृजन) बाय कस्बे में तीज माता की सवारी बैंड बाजा के साथ शाही लवाजमे से निकाली गई। तीज माता की सवारी गाजे बाजे के साथ श्री लक्ष्मीनाथ मंदिर से मुख्य बाजार होते हुए मीठा तालाब मठ पर पहुंची।जहा पर महिलाओं ने बड़ी उत्साह से भोग लगाकर गीत गाए। युवतियों ने झूलो पर खूब झूला झूले तथा सहेलियों के साथ मौज मस्ती करते हुए नाचने का आनंद लिया।
श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर के पुजारी राम चरण पाराशर ने बताया कि सैकड़ों साल से तीज माता की सवारी निकालने की परंपरा चली आ रही है और आज भी उसी परंपरा को निभाते हुए शाही लवाजमे में तीज माता की सवारी निकाली है।
इस दौरान श्री लक्ष्मी नाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नागरमल मिश्रा, दशहरा समिति महोत्सव के अध्यक्ष पहलाद सहाय मिश्रा, मंत्री अनिल वैद्य, बाय सरपंच मुकेश खांडल, भूतपूर्व पंचायत समिति सदस्य सुमन वर्मा, पूर्व सरपंच मंजू शर्मा, मनोहर देवी भाटिया, बजरंग लाल आचार्य, शंकरलाल खांडल, अशोक पेंटर, मालाराम गोस्वामी, सेवानिवृत्त पटवारी मदन लाल योगी, विष्णु शर्मा, पूरणमल गोठवाल, गुड़िया जोशी,प्रियंका जोशी सहित कस्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट - विजेंद्र सिंह दायमा
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments