ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में चौमूं उपखण्ड कार्यालय में हुआ प्रदर्शन

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) आज चौमूं उपखण्ड कार्यालय में ओबीसी आरक्षण संघर्ष समिति के तत्वावधान में प्रदर्शन किया गया व उपखण्ड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। इस अवसर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के प्रदेश महामंत्री छुट्टन यादव ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा की राजस्थान प्रदेश के बहुसंख्यक ओबीसी वर्ग के आरक्षण संबंधी नियमों में पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में कार्मिक विभाग राजस्थान के द्वारा 17/04/2018 को भूतपूर्व सैनिको 12.5 प्रतिशत आरक्षण को बदलकर ओबीसी के 21 %  में समायोजित करके युवाओं के साथ कुठाराघात किया है, उसी नियम को वर्तमान राजस्थान सरकार द्वारा अनवरत रखने से ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 21% आरक्षण नहीं मिल पा रहा हैं | अतः इस नियम में राज्य सरकार द्वारा संशोधन नहीं किया जा रहा है।


इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन यादव ने बताया की पिछले चार साल से राज्य सरकार द्वारा आयोजित की गई भर्तियों में ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला, जिससे ओबीसी वर्ग के युवाओं के साथ कुठाराघात हो रहा हैं | वर्तमान सरकार जल्द से जल्द भूतपूर्व सैनिको के आरक्षण को पूर्व की भाँति लागू करे अन्यथा युवाओं का उग्र आन्दोलन होगा। 

इस अवसर पर चौमूं-आमेर जाट समाज समिति अध्यक्ष पवन चोपड़ा, भाजपा जिला महामंत्री अभिजीत बराला , ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग अध्यक्ष अभिषेक सैनी, ब्लॉक कोंग्रेस कमेटी अध्यक्ष, रालोपा विधानसभा प्रभारी रामबाबु गौरा, पंचायत समिति सदस्य महेश यादव , रालोपा जिला प्रवक्ता लालचंद झाझड़ा ने भी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। 

साथ ही प्रदर्शन में अजय यादव, पप्पू बर्रा, बलदेव यादव, नरेन्द्र यादव लोहरवाड़ा, प्रकाश डागर, पप्पू बर्रा, एडवोकेट भींवाराम यादव, रवि दून, मुकेश कलवानिया, पुरुषोत्तम यादव, महेन्द्र बाज्या,अवदेश यादव, राकेश यादव, रोशन यादव सहित सैकड़ों ओबीसी वर्ग के कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004

Post a Comment

0 Comments