मोरीजा में 25 दिन से चल रहा अनिश्चितकालीन शांति धरना प्रदर्शन ग्रामीणों ने किया कुछ समय के लिए स्थगित

जीवन अनमोल है इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !

सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !

संस्कार सृजन राम गोपाल सैनी

चौमूं / जयपुर (संस्कार सृजन) ग्राम मोरीजा में जेडीए द्वारा चौमूँ नगरपालिका को एफएसटीपी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने के लिए दो बीघा जमीन आवंटित कर पट्टा दिए जाने के विरोध में कचरा हटाओ मोरीजा बचाओ संघर्ष समिति के तत्वाधान में ग्रामीणों की ओर से पिछले 25 दिनों से दिया जा रहा धरना कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।


चौमूं ईओ ने की ग्रामीणों से बात -- ईओ ने संघर्ष समिति के अध्यक्ष व मोरीजा सरपंच मंगलचंद सैनी व ग्रामीणों से बात की। । इस पर मौके पर बैठे ग्रामीणों ने जमीन के आवंटन का पट्टा निरस्त कराने के बाद ही धरना उठाने की बात प्रतिनिधिमंडल से कही। ईओ द्वारा ग्रामीणों से समय मांगे जाने पर अध्यक्ष रुक्क्षमणी कुमारी ने भी ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि ईओ पर विश्वास जताते हुए प्रक्रिया के लिए कुछ समय दिया जाए। इस पर ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए इस धरने को यह कहते हुए स्थगित कर दिया कि यदि कुछ समय में इस आवंटन को निरस्त नहीं किया गया तो फिर से ग्रामीण धरने पर बैठेंगे।

मौके पर पहुंचे नेता -- समिति के कोषाध्यक्ष व उपसरपंच सुदर्शन शर्मा ने बताया कि जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित के निर्देशानुसार नगर पालिका चौमूँ ईओ देवेंद्र जिंदल, नगरपालिका उपाध्यक्ष किरण शर्मा व पार्षद मंडल के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। साथ ही ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रूक्क्षमणी कुमारी भी धरना स्थल पर पहुंची।  



चौमूँ ईओ देवेंद्र जिंदल ने दिलाया भरोसा -- चौमूँ ईओ देवेंद्र जिंदल ने ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने का लिखित आश्वासन देकर धरने पर बैठे ग्रामीणों से समझाइश की एवं धरना उठाने के लिए कहा साथ ही ईओ ने इस प्रक्रिया में कुछ समय लगने की बात कही और प्लांट के लिए अन्यत्र जगह चयन करने का लिखित में भरोसा दिलाया।

पार्षद मंडल में शामिल रहे यह लोग -- नगर पालिका ईओ के साथ आए प्रतिनिधि पार्षद मंडल में जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राजकुमार शर्मा, पार्षद गजेंद्र यादव, महेश नायक, कन्हैयालाल थावरिया, बाबूलाल यादव, किशोर गंगवाल, संजय योगी, महेश मीणा, फिरोज नागोरी आदि लोग शामिल रहे।

मौके पर ग्रामीण व जनप्रतिनिधि भी रहे मौजूद -- इस अवसर पर ग्राम विकास अधिकारी मामराज शर्मा, किसान कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णदत्त शर्मा, कृषि मंडी चौमूँ के पूर्व सदस्य अशोक मीणा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनुपम आत्रेय, पं.स.सदस्य प्रतिनिधि सुनील सैनी, कमलेश संत, सुरेश सैनी, पूर्व वार्ड पंच दानाराम सैनी, वार्ड पंच कन्हैयालाल सैनी, विकास सामरिया, सुल्तान गुर्जर, वैद्य रमेश चंद्र शर्मा, वैद्य रामगोपाल शर्मा, रामनिवास पारीक, हंसराज आत्रेय, सेवानिवृत्त एईएन हरफूल मीणा, पप्पूराम सामरिया, शंकर यादव, विशाल शर्मा, जितेंद्र पारीक, मनोज मीणा, किशन सामरिया, हनुमान बागोरिया,राजेंद्र कुम्हार, रामनारायण बागोरिया, मुरलीधर कुम्हार, प्रेम आत्रेय, रामकिशोर मीणा, गिरधारीलाल सामरिया, गोपालदास स्वामी, नंछूराम चौपड़ा, राजेंद्र मीणा, अशोक शर्मा, जुगल शर्मा, रमेश मीणा, मुकेश बागोरिया, नानगराम गुर्जर, सत्यनारायण सैन, मन्नालाल स्वामी, गोमाराम चौपड़ा, मुकेश मीणा, पूरण बागोरिया आदि ग्रामीण उपस्थित रहे ।

हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |

" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |

विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q 

अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.

इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004


Post a Comment

0 Comments