जीवन अनमोल है , इसे आत्महत्या कर नष्ट नहीं करें !
सुबह की शुरुआत माता-पिता के चरण स्पर्श से करें !
संस्कार सृजन @ राम गोपाल सैनी
लक्ष्मणगढ़ (संस्कार सृजन) संयुक्त राष्ट्र मिशन में अफ्रीका के कांगो में प्रदर्शनकारियों के हमले में हमले में शहीद हुए बगडियो का बास निवासी बीएसएफ में हैड कांस्टेबल शिशुपाल सिंह की पार्थिव देह कल रात बलारां थाने पहुंची। जहां से तिरंगा यात्रा के साथ आज सुबह पैतृक गांव बगडियों का बास पहुंची। अंतिम विदाई के देश भक्ति के गगनभेदी नारों के साथ जगह जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया।
इस अवसर पर राजनेता प्रशासनिक अधिकारी व हजारों ग्रामीण जनों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद 45 वर्षीय शिशुपाल सिंह की पार्थिव देह सड़क के रास्ते कल बलारां लाया गया। जहां से आज सुबह वाहनों के भारी लवाजमे के साथ तिरंगा रैली निकाली जो 18 किलोमीटर की दूरी करीब 3 घंटे में तय कर गांव बगडिया का बास पहुंची | शहीद की पार्थिव देह घर पहुंचने पर माता-पिता, पत्नी,बेटा,बेटी व परिजनों सहित राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों ग्रामीण जनों ने श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, श्रीमाधोपुर के पूर्व विधायक झाबर सिंह खर्रा, सीकर के पूर्व विधायक रतन जलधारी, नीमकाथाना के पूर्व विधायक प्रेमसिंह बाजौर,धोद के पूर्व विधायक गोवर्धन वर्मा, लक्षमनगढ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रहे दिनेश जोशी, लक्षमनगढ पंचायत समिति से प्रधान प्रत्याशी रहे भागीरथ गोदारा, भाजपा जिलाध्यक्ष इन्दिरा चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवां, जिला कलक्टर अविचल चतुर्वेदी सहित स्थानीय प्रशासन व हजारों ग्रामीण जन मौजूद रहे ।
हम सभी किसी ना किसी रूप में जरूरतमंदों की सेवा कर सकते हैं | पड़ोसी भूखा नहीं सोए इसका ध्यान रखें |
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
" संस्कार सृजन " कोरोना योद्धाओं को दिल से धन्यवाद देता है |
विडियो देखने के लिए -https://www.youtube.com/channel/UCDNuBdPbTqYEOA-jHQPqY0Q
अपने आसपास की खबरों , लेखों और विज्ञापन के लिए संपर्क करें - 9214996258, 7014468512,9929701157.
इमरजेंसी नंबर :- पुलिस कंट्रोल रूम- 100, चौमूं थाना - 01423-221009, डीसीपी पूर्व- 0141-2203400, एसीपी चौमूं -01423-221456, गोविंदगढ़ थाना-01423-230023, डीएसपी गोविंदगढ़-01423-230905, जयपुर ग्रामीण एसपी-0141-2206869, एंबुलेंस-108, सीएचसी चौमूं -01423-221424, सीएचसी गोविंदगढ़ - 01423-230077, सीएचसी सामोद-01423-240105, बिजली हेल्पलाइन-6376917467, एक्स ईएन चौमूं-01423-220069, एईएन प्रथम-01423-220006, एईएन द्वितीय-01423-220013, निगम सामोद-01423-240004







0 Comments